{"_id":"6a99db82fb68739c9a00d9b8","slug":"police-pasted-an-attachment-notice-at-the-absconding-accuseds-house-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-184495-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फरार आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा किया कुर्की का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फरार आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा किया कुर्की का नोटिस
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के धमऊर गांव निवासी फरार आरोपी के घर पर शीतलापुर चौकी पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की की उद्घोषणा संबंधी नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने गांव में डुगडुगी पिटवाकर मुनादी भी कराई।
शीतलापुर चौकी प्रभारी सूरज तिवारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश के क्रम में फरार अभियुक्त फैजान अंसारी पुत्र इस्लाम उर्फ इशा, निवासी धमऊर, थाना निचलौल के घर पुलिस टीम पहुंची। टीम ने न्यायालय से जारी नोटिस की प्रति उसके घर पर चस्पा की और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी के फरार होने की स्थिति में न्यायालय के आदेश के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के संबंध में जानकारी दी। चौकी प्रभारी सूरज तिवारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में फरार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।