फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers intercept vehicle transporting buffaloes in a pickup truck; two taken into custody.

Budaun News: पिकअप में भैंसें ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, दो हिरासत में

Fri, 04 Sep 2026 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Villagers intercept vehicle transporting buffaloes in a pickup truck; two taken into custody.
उघैती। थाना क्षेत्र में बिसौली-सहसवान मार्ग पर बरौलिया मंदिर के पास ग्रामीणों ने भैंसों से भरी एक पिकअप को पकड़ लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 और उघैती थाना पुलिस ने पिकअप कब्जे में लेकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। वाहन से तीन पशु बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया है कि पिकअप में भैंसें भरकर ले जाई जा रही थीं। स्वरुपपुर और बरौलिया गांव के बीच ग्रामीणों को वाहन में लदे पशु संदिग्ध लगे। ग्रामीणों को देख चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया, लेकिन पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में फंस गई। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पूछताछ की। सूचना पर डायल 112 और उघैती पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप व उसमें सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बरामद तीनों पशुओं को गांव में ही चौकीदार रतनलाल की सुपुर्दगी में दे दिया है। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि पिकअप और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed