फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gannaur public representatives met the CM; city development was discussed.

Sonipat News: केएमपी पर मौत का साया...खड़े खराब वाहन बन रहे हादसों की वजह

Fri, 04 Sep 2026 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Gannaur public representatives met the CM; city development was discussed.
फोटो: सोनीपत के केएमपी एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी। स्रोत: पुलिस
-तेज रफ्तार वाहनों को नहीं मिलता संभलने का समय, टक्कर के बाद कई परिवारों पर टूट रहा दुखों का पहाड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर सड़क की लेन में खराब होकर खड़े वाहन हादसों का बड़ा खतरा बन रहे हैं। तेज रफ्तार से चल रहे वाहनों के चालकों को रात और तड़के ऐसे वाहन समय पर दिखाई नहीं देते। अचानक सामने आए भारी वाहन से टक्कर रोकने के लिए उन्हें पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। केएमपी पर पहले भी खड़े वाहनों से टक्कर समेत कई गंभीर हादसे हो चुके हैं।
वाहन खराब होने के बाद कई बार चालक उसे सड़क की लेन में ही छोड़ देते हैं। उसके पीछे पर्याप्त दूरी पर रिफ्लेक्टर, चेतावनी लाइट या दूसरे संकेतक नहीं लगाए जाते। अंधेरे में यह स्थिति और खतरनाक हो जाती है। पीछे से आ रहे वाहन चालक को खतरे का पता तब चलता है, जब उसके पास ब्रेक लगाने या वाहन की दिशा बदलने का बहुत कम समय बचता है।
विज्ञापन

हादसों के बाद सक्रिय होता है तंत्र, पहले से सुरक्षा क्यों नहीं?
केएमपी पर भारी यातायात के बावजूद खराब वाहनों को तत्काल हटाने और उनकी निगरानी की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वाहन खराब होने पर उसे जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए नियमित पेट्रोलिंग, पर्याप्त क्रेन और त्वरित रिस्पांस व्यवस्था जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक खराब वाहन को हटाया न जाए, उसके पीछे दूर से दिखाई देने वाले चेतावनी संकेत और रिफ्लेक्टर लगाना भी जरूरी है। इससे पीछे से आने वाले वाहन चालकों को समय रहते खतरे का पता चल सकता है।
हादसे के बाद पुलिस और संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचकर यातायात संभालती हैं और जांच शुरू करती हैं। लेकिन सवाल यह है कि सुरक्षा व्यवस्था हादसे के बाद ही क्यों सक्रिय हो। केएमपी पर हादसों को रोकने के लिए खराब वाहनों को समय पर हटाने और सुरक्षा इंतजाम पहले से मजबूत करने की जरूरत है।

-----------------------
केएमपी पर 2020 के बाद हो चुके बड़े हादसे
27 जून: पिपली टोल प्लाजा के पास ईंटों से भरे ट्रक से कार टकराने पर दंपती और उनकी बेटी की मौत हो गई। भांजा घायल हुआ।
3 नवंबर 2025: ईको और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दंपती और उनकी बेटी की मौत हुई, जबकि तीन लोग घायल हुए।
13 अक्तूबर 2023: पिपली के पास ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार पांच लोगों की मौत हुई और 25 घायल हुए थे।
5 सितंबर 2023: गढ़ी बाला के पास टायर फटने से हुए हादसे में पिकअप सवार 15 श्रद्धालु घायल हुए थे।
2 अप्रैल 2023: बढ़मलिक के पास पंक्चर हुई बस का टायर बदलते समय ट्रक की टक्कर से 15 श्रद्धालु घायल हुए थे। सभी मेरठ से खाटू श्याम जा रहे थे।
15 फरवरी 2022: टोल प्लाजा के पास हादसे में पंजाबी गायक दीप सिद्धू की मौत हो गई थी। उनकी मंगेतर रीना राय घायल हुई थीं।
27 नवंबर 2021: जठेड़ी के पास दिल्ली एयरपोर्ट जा रही बस को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। चालक की मौत हुई और 12 यात्री घायल हुए थे।
7 जून 2021: बीसवां मील के पास सड़क पर सो रहे दो मजदूरों को पानी के टैंकर ने कुचल दिया था। दोनों की मौत हो गई थी।
2 नवंबर 2020: राजस्थान से आ रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दूसरे वाहन से टकरा गई थी। हादसे में पांच लोगों की मौत और 10 लोग घायल हुए थे।

फोटो: सोनीपत के केएमपी एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी। स्रोत: पुलिस

फोटो: सोनीपत के केएमपी एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed