फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SSB arrests smuggler with 4,000 mobile batteries.

Maharajganj News: चार हजार मोबाइल बैटरियों के साथ एसएसबी ने तस्कर को किया गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
SSB arrests smuggler with 4,000 mobile batteries.
बरामद सामान और तस्कर कस्टम विभाग को सौंपा, दो बोरों में 10 कार्टन में रखी गई थीं बैटरियां
विज्ञापन

सैमसंग की छोटी मोबाइल बैटरी 900 और एरोज मोबाइल की 3,100 पीस बैटरी मिली
खनुआ। 66वीं वाहिनी एसएसबी बैरिया बाजार चौकी के जवानों ने बुधवार की रात नेपाल सीमा के पास से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान की अवैध तस्करी को नाकाम कर दिया। मौके से 4,000 पीस मोबाइल बैटरियां बरामद करके एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार एसएसबी चौकी बैरिया बाजार के प्रभारी सहायक उप-निरीक्षक बलवंत सिंह को जानकारी मिली कि सीमा के पास से रात में इलेक्ट्रॉनिक सामान की तस्करी की आशंका है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने झाड़ियों में छिपकर निगरानी शुरू कर दी। कुछ समय बाद दो संदिग्ध व्यक्ति सिर पर बोरियां लादे भारतीय क्षेत्र से नेपाल सीमा की ओर आते दिखाई दिए। जवानों के रुकने का इशारा करने पर दोनों सामान वहीं फेंककर भागने लगे। जवानों ने तुरंत पीछा करके एक व्यक्ति को पकड़ लिया जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठाकर नेपाल सीमा क्षेत्र में भाग गया।
विज्ञापन


फेंके गए दो बोरों की तलाशी लेने पर 10 कार्टन बरामद हुए, इनमें कुल 4,000 मोबाइल बैटरियां पाई गईं। बरामद बैटरियों में सैमसंग की छोटी मोबाइल बैटरी 900 पीस तथा एरोज छोटे मोबाइल की बैटरी 3,100 पीस थी। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान निया निवासी-बैरिया, थाना नौतनवा, जिला महराजगंज के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह यह सामान अवैध रूप से नेपाल लेकर जा रहा था। मांगने पर अभियुक्त सामान से संबंधित दस्तावेज दिखाने ने असमर्थ रहा। वैध दस्तावेज न होने के कारण घटनास्थल पर ही जब्त किए गए सामान की सूची तैयार कर गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम कानूनी व विधिक कार्यवाही के लिए सीमा शुल्क कार्यालय नौतनवा को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed