फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया

25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया

Sat, 23 Dec 2017 12:30 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
25 लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कराया
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने सिंचाई विभाग की तहरीर पर क्षेत्र के 25 ग्रामीणों के विरुद्ध सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के कई ग्रामों में दर्जनों ग्रामीणों ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। जिसे लेकर सिंचाई विभाग की ओर से कब्जाधारकों को नोटिस भी दिए जा चुके हैं, मगर उन लोगों द्वारा कब्जा नहीं हटाए। शुक्रवार को सिंचाई विभाग के जिलेदार विश्वनाथ गोयल, सींचपाल गुलजार थाने पहुंचे और ग्राम धमात निवासी ओमा, लाला, सुभाष, संदीप व ग्राम सेठपुरा निवासी बिजेन्द्र, महेश, मनीष, राजबीर, मांगा, भोपाल सहित ग्राम गोधना, तुगलकपुर, कम्हेड़ा आदि के 25 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने को लेकर तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने सभी नामजद लोगों के विरुद्ध सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed