फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शिवचौक पर वृद्ध से 68 हजार की ठगी

शिवचौक पर वृद्ध से 68 हजार की ठगी

Fri, 25 Jan 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
शिवचौक पर वृद्ध से 68 हजार की ठगी
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी वृद्ध लख्मीचंद का खाता शिवचौक स्थित पीएनबी में है। बृहस्पतिवार को वह अपने बैंक खाते से रुपये निकालने आए थे। खाते से 74 हजार रुपये निकालने के बाद जैसे ही बैंक से बाहर आए तो एक युवक ने उसे रोककर कैशियर द्वारा अधिक रुपये दिया जाना बताते हुए नोट गिनने के लिए कहा। इस पर लख्मीचंद ने जेब से 74 हजार रुपये निकालकर युवक को दे दिए। आरोप है कि युवक नोट गिनने के बहाने 68 हजार रुपये निकाल कर उसके हाथ में छह हजार रुपये देकर फरार हो गया। ठगी का पता चलने पर पीड़ित बैंक पहुंचा लेकिन युवक उसे नहीं मिला। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पुलिस बैंक और आसपास के प्रतिष्ठानों की सीसीटीवी फुटेज निकलवाते हुए आरोपी को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed