{"_id":"5b64a78e4f1c1b6f668b7295","slug":"111533323150-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम विकास पर बंदूक तानने का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम विकास पर बंदूक तानने का मुकदमा दर्ज
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। ग्राम विकास अधिकारी पर बंदूक तान कर गोली मारने की धमकी देने और सरकारी कागजात फाड़ने के आरोप में चाचा-भतीजे के विरुद्ध पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। भोपा ग्राम विकास अधिकारी (ग्राम सचिव) रविंद्र सिंह का कहना है कि 31 जुलाई की शाम पांच बजे वह अपने एक अधिकारी के साथ एक जांच मामले में ग्राम पटौली गया था। आरोप है कि गांव निवासी मेहताब, उसका चाचा गुड्डू और तीन अज्ञात युवक रास्ते के निर्माण को मना करने लगे। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उस पर बंदूक तान दी और जान से मारने की धमकी देने के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डाली। बृहस्पतिवार को आधा दर्जन ग्राम विकास अधिकारी थाने पहुंचे थे और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
रंजिश के चलते युवक पर हमला
भोपा। रहमतपुर निवासी कृष्णपाल का आरोप है कि उसका बेटा बाइक से जंगल गया था। जब वह वापस लौट रहा था तो पड़ोस के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे रंजिशन रोक लिया और गाली गलौच करने लगा। विरोध किया तो आरोपी ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।