फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आरोपियों को क्लीनचिट देने में दोषी सिपाही निलंबित

आरोपियों को क्लीनचिट देने में दोषी सिपाही निलंबित

Tue, 26 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों को क्लीनचिट देने में दोषी सिपाही निलंबित
जांच में दोषी पाए जाने पर सिपाही निलंबित
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने जांच रिपोर्ट में गोकशी के आरोपियों को क्लीनचिट देने के मामले में दोषी पाए जाने पर सिपाही संचिन मलिक को निलंबित कर दिया। निलंबित सिपाही ने गांव के चौकीदार को भी अधिकारियों को बताने पर धमकी दी थी। इस पूरे प्रकरण में एक दरोगा की भूमिका संदिग्ध उजागर हुई। हालांकि उस दरोगा के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई नहीं हो सकी है।

भैंसी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव नंगला रुर्द के चौकीदार वरीस ने चार दिन पूर्व गांव में गोकशी करने वाले आरोपियों के बारे में सीओ डा. राजीव कुमार सिंह को सूचना दी थी। सीओ ने चौकी की पुलिस को जानकारी देकर गोकशी करने वाले आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। चौकी पुलिस ने गांव में पहुंच एक मकान से बाइक बरामद की थी। बाइक गोवंश के खून से सनी हुई थी। इसी बाइक पर आरोपियों ने गोकशी करके मीट को लादकर ठिकाने पर पहुंचाया था। पुलिस ने मात्र बाइक को बरामद कर सीज कर दिया था, जबकि गोकशी करने वाले आरोपियों के नाम पता चलने पर भी पुलिस ने उसे क्लीनचिट दे दी थी। यह पूरा मामला एसएसपी तक पहुंचा। एसएसपी ने सीओ को जांचकर करने के आदेश दिए थे। सीओ की जांच पड़ताल में भैंसी पुलिस चौकी के सिपाही सचिन मलिक दोषी निकला। एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर सिपाही सचिन मलिक को निलंबित कर दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस गोकशी के मामले में पुलिस ने चौकीदार के माध्यम से पैसों का लेनदेन किया था, जिसमें एक दरोगा की भी भूमिका संदिग्ध उजागर हुई है। पुलिस ने अधिकारियों को बताने पर चौकीदार को भी धमकी दी थी। गोकशी के मामले में सिपाही पर गाज गिरने से थाने में अफरातफरी मचा हुआ है। इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने बताया कि गोकशी के मामले में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज न करने तथा गोवंश के खून से सनी बाइक को मात्र सीज करने के मामले में दोषी पाए गए सिपाही सचिन मलिक को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed