फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फेसबुक पर आपतिजनक पोस्ट डाली

फेसबुक पर आपतिजनक पोस्ट डाली

Tue, 07 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर आपतिजनक पोस्ट डाली
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक डॉक्टर ने अपनी फेसबुक आईडी से हिंदू धर्म के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड कर दी। इसके विरोध में हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने शहर कोतवाली पर हंगामा किया। पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदू संगठनों के नेता सचिन सिंघल और विकास अग्रवाल के नेतृत्व में लोगों ने सोमवार को शहर कोतवाली पर हंगामा किया। बताया कि डॉ मौहम्मद आरिफ अंसारी द्वारा अपनी फेसबुक आईडी पर हिंदू धर्म के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट डाली है, जिससे हिंदू संगठनों में उबाल है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को फेसबुक आईडी पर डाली गई आपत्तिजनक पोस्ट भी दिखाई। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने लोगों को जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया। इस संबंध में विहिप के सह जिला संयोजक विकास अग्रवाल ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed