{"_id":"59c7fc934f1c1b2b688b65cf","slug":"111506278547-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनुपर रोड पर चोरों ने मोबाइल शॉप के ताले तोड़कर नकदी और मोबाइल फोन आदि सामान चोरी कर लिया।
उत्तरी रामपुरी निवासी कुलदीप वर्मा ने बताया कि उसकी शहाबुद्दीनपुर रोड पर मोबाइल गैलरी के नाम से मोबाइल फोन बेचने व रिचार्ज की दुकान है। शनिवार रात वह अपनी दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। रात किसी समय चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर छह हजार रुपये, रिचार्ज वाउचर, नए पुराने मोबाइल चोरी कर ले गए। रविवार सवेरे जब वह दुकान खोलने पहुंचा, तब उसे घटना का पता चला। दुकान से करीब दो लाख रुपये कीमत का सामान चोरी हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
पति पर कुकर्म का आरोप
मुजफ्फरनगर। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को यातनाएं देते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि उसकी हत्या का प्रयास भी किया और पति ने उसके साथ कुकर्म किया। नई मंड़ी कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका निकाह नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हुआ था। आरोप है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे। कई बार समाज के लोगों ने उनका फैसला भी कराया, लेकिन ससुरालिये पंचों के सामने तो माफी मांगकर आइंदा ऐसा न करने की बात करते थे, लेकिन दो-चार दिन बाद फिर से उसका उत्पीड़न प्रारंभ हो जाता था। आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ कुकर्म किया। जब सास आदि से शिकायत की तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
नशीली दवाई समेत बंदी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि वहलना गेट पर एक युवक नशीले पदार्थ बेच रहा है। इस सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से नशीला पाउडर और नशीली गोलियां बरामद हुई। पकड़ा गया आरोपी सूजडू के जहांगीरपट्टी निवासी वसीम पुत्र सरताज है।
रेप के प्रयास का आरोपी बंदी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने रेप के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी खालापार निवासी सादिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।