फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नहीं खुला युवती की हत्या का राज

नहीं खुला युवती की हत्या का राज

Mon, 14 Aug 2017 01:36 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
नहीं खुला युवती की हत्या का राज
नहीं खुला युवती की हत्या का राज
विज्ञापन

छपार(मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे पर बिजोपुरा के बाग में मिली युवती की पहचान नहीं हो सकी। इस वजह से युवती की हत्या की राज से पर्दा नहीं उठ सका। पोस्टमार्टम के 72 घंटे बाद भी कोई पहचान करने नहीं आया। बाद में शव को दफना दिया गया। पीएम रिपोर्ट में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस ने महिला के दांत और बाल डीएनए टेस्ट के लिए सुरक्षित रख लिए हैं। साथ ही उसके कपड़ों को भी थाने में जमा कर लिया है, ताकि भविष्य में महिला के शव की शनाख्त हो सके।

पांच अगस्त की सुबह छपार क्षेत्र में बिजोपुरा मोड़ के पास नेशनल हाईवे पर स्थित पूर्व प्रधान खेमचंद के पापुलर के बाग में एक युवती का शव पेड़ से बंधा मिला था, जिसकी गले में उसके दुपट्टे से ही फंदा लगा कर हत्या की गई थी। मृतका के हाथ में 786 का ब्रेसलेट बंधा मिला था। पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरके पोस्टमार्टम कराया। उसकी पहचान नहीं होने के कारण युवती के शव को पुलिस ने दफना दिया। छपार इंस्पेक्टर राजीव गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। युवती के दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार क्षेत्र के होने की भी आशंका है। इसके लिए पंफ्लेट बनाए गए हैं। डीसीआरबी और सीसीआरबी को ये पंफ्लेट भेजे गए हैं, ताकि मृतका की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed