फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चर्चित के बेटे की दबंगई, टेंपो चालक को धुना

चर्चित के बेटे की दबंगई, टेंपो चालक को धुना

Tue, 20 Nov 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
चर्चित के बेटे की दबंगई, टेंपो चालक को धुना
युवक ने टेंपो चालक को पीटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कच्ची सड़क निवासी पश्चिमी यूपी के एक चर्चित व्यक्ति का बेटा मंगलवार सुबह कार से कहीं जा रहा था। इसी दौरान उसकी कार से एक टेंपो की मामूली साइड लग गई, जिस पर युवक ने टेंपो चालक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेते हुए उसकी कार को भी कब्जे में ले लिया, जिसे थाने लाकर सीज कर दिया गया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे युवक के परिजनों ने टेंपो चालक को समझौते के लिए मनाया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी सहमति के बाद हिरासत में लिए गए युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया। शहर के कच्ची सड़क निवासी चर्चित के बेटे ने करीब एक पखवाड़े पूर्व भी कार में साइकिल की मामूली साइड लगने के विवाद में उसे जमकर पीटा था। युवक को बचाने का प्रयास करने पर उसने एक अन्य युवक से भी हाथापाई की थी। हालांकि, उस समय आसपास के लोगों ने ही किसी तरह बीचबचाव कर मामले को रफा दफा करा दिया था, जिसके चलते इस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed