{"_id":"6a9729739af96a7518095088","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-156860-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बारिश में हाईवे पर फिसली बाइक, सिर में चोट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बारिश में हाईवे पर फिसली बाइक, सिर में चोट से युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो-33- पति की मौत पर बिलखती पत्नी व रिश्तेदार। संवाद
- फोटो : 1
बीघापुर (उन्नाव)। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर ओसियां प्राथमिक स्कूल के सामने बाइक फिसलने से युवक सड़क पर गिर गया। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गहरी चोट लगने से मौत हो गई।
रायबरेली जिले के थाना खीरो के हरदी कुसुंडी गांव निवासी श्रीराम के बेटे सुशील (34) मंगलवार की शाम करीब छह बजे बाइक से ससुराल बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव लालगंज प्रथम जा रहे थे। हाईवे पर ओसियां प्राथमिक विद्यालय के पास बारिश के चलते बाइक फिसल गई। सिर के बल सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इंदामऊ चौकी इंचार्ज रविंद्र मालवीय ने अस्पताल भिजवाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति की मौत पर पहुंची पत्नी आरती शव देख बेहाल हो गई। बताया पति गांव में खेती का काम देखते थे। कभी-कभी अहमदाबाद भी चले जाते थे। तीन बेटियों में लाडो, परी और पीहू हैं। बेटे की मौत से मां राजरानी और छोटा भाई निखिल और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल अरविंद कुमार कटियार ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल
औरास। संडीला-चकलवंशी मार्ग पर एक गैस एजेंसी के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल मोहल्ला गौतमबुद्धनगर निवासी जगदीश कश्यप (35) घायल हो गए। उनका सीएचसी में उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि बाइक सवार अशोक नशे की हालत में बताया जा रहा है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।(संवाद)