{"_id":"5b5232164f1c1bb35d8b4815","slug":"101532113430-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासकीय योजनाओं के फार्म भरवाकर हो रही वसूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शासकीय योजनाओं के फार्म भरवाकर हो रही वसूली
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विभिन्न शासकीय योजनाओं के फर्जी फार्म भरवाकर ग्रामीणों से अवैध वसूली करने के मामले में मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर शहर कोतवाली में दधेड़ू कलां निवासी व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा विकासपरक व कल्याणकारी योजनाओं में पात्रता के बावजूद किसी कारणवश वंचित रह गए लोगों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वेक्षण के बाद ऐसे सभी परिवारों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा। जानकारी में आया है कि कुछ लोग सर्वेक्षण के दौरान ग्रामीणों से फर्जी फार्म भरवाकर उनसे अवैध वसूली करने के काम में लगे हुए हैं, जबकि इसमें किसी से कोई फार्म नहीं भरवाया जाता है और न ही किसी से कोई शुल्क ही लिया जाता है। उन्हें गांव सूजडू़ में किसी मूसा पुत्र इरशाद निवासी दधेड़ू कलां नामक व्यक्ति द्वारा ग्रामीणों से ऐसे ही फर्जी फार्म भरवाकर लाभान्वित कराने का झांसा देकर पांच-पांच हजार रुपये वसूले जा रहे हैं। इस पर परियोजना निदेशक जय सिंह यादव को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। परियोजना निदेशक ने बताया कि जांच में शिकायत सही पाई गई है, जिसके बाद ग्राम विकास अधिकारी सूजड़ू की तरफ से आरोपी मूसा के खिलाफ शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।