फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चार के खिलाफ गैंगेस्टर की संस्तुति

चार के खिलाफ गैंगेस्टर की संस्तुति

Sat, 21 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
चार के खिलाफ गैंगेस्टर की संस्तुति
जानसठ। पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराध करने वाले चार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ गैंगेस्टर की संस्तुति जिला मजिस्ट्रेट से की है। इंस्पेक्टर क्राइम आरवी कौल ने बताया कि गांव कवाल निवासी ताजूद्दीन पुत्र सलाउद्दीन, गुलशेर पुत्र निसार अंसारी, हितेश पुत्र ताराचंद व रतनपुरी क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी अब्बास हैदर पुत्र इशरत हैदर क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराध कर रहे हैं। इनके खिलाफ जानसठ थाने में ही आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अब्बास हैदर इनका सरगना है। ऐसे गिरोह समाज को नुकसान पहुंचा कर क्षेत्र का माहौल भी खराब कर सकते हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट को संस्तुति रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन



जिला बदर समेत दो को जेल भेजा
शाहपुर। पुलिस ने बलात्कार के आरोपी के साथ एक जिला बदर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव निरमानी निवासी सचिन पुत्र अमन सिंह बलात्कार के एक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे निरमानी गेट से गिरफ्तार किया । इसके अलावा गांव तावली निवासी जिला बदर अभियुक्त एहसान पुत्र लतीफ को गांव से ही गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed