{"_id":"5a663b004f1c1b7e268b5d28","slug":"101516649216-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज मिस्त्री पर हमला, साथी को अगवा किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राज मिस्त्री पर हमला, साथी को अगवा किया
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। बाइक में रेहड़े की साइड लगने को लेकर बाइक सवारों ने राजमिस्त्री पर हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर उसके साथी को अगवा कर ले गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की तलाश की जा रही है।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी निवासी प्रवीण पुत्र सौराज राज मिस्त्री है। उसने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह रविवार को वह रेहडे में ढुल्ले का सामान लेकर जा रहा था। साथ में उसका साथी हिमांशु भी था। जब वह शाहबुद्दीनपुर रोड पर पहुंचा, तो सामने से आ रहे तीन युवकों की बाइक से उसके रेहडे में टक्कर लग गई। इसे लेकर उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ मारपीट की और अपने साथियों को बुुला लिया। हमलावर उसके साथी हिमांशु को भी अगवा कर साथ ले गए। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का उपचार कराया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
ऋण दिलाने के नाम पर युवती से ठगी
मुजफ्फरनगर। गुजरात की रश्मि पांडेय ने एसएसपी को मेल पर भेजे प्रार्थनापत्र में बताया कि उसे कम्बोन्ड जेस ग्लोबल बिजनेस सर्विस नाम की कंपनी ने लोन देने का आश्वासन दिया था। कंपनी ने प्रोसेसिंग फीस के नाम पर उससे समय-समय पर रुपये लेते हुए 85 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि कंपनी अब फिर उससे 20 हजार रुपये की मांग कर रही है। रश्मि को जब ठगे जाने का अहसास हुआ तो उसने 20 हजार रुपये देने से मना कर दिया। जब अपने रुपये वापस मांगे तो कंपनी ने मना कर दिया। साथ ही उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसे धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ फोन पर किसी मताली नामक महिला बात करती थी। एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।