{"_id":"5a55110b4f1c1bfc0f8b8811","slug":"101515524363-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर मिल में कर्मचारी की मौत, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेपर मिल में कर्मचारी की मौत, हंगामा
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित अग्रवाल पेपर मिल में काम करते हुए एक कर्मचारी की मशीन की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों और कर्मचारियों ने मिल में हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। मृतक के भाई ने नई मंडी कोतवाली पर मिल मालिक और मैनेजर के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रतनपुरी गांव निवासी सुनील पुत्र जयवीर यहां भोपा रोड स्थित अग्रवाल पेपर मिल में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। सुनील मंगलवार रात को फैक्ट्री में मशीन पर काम कर रहा था। काम करते समय मशीन की चपेट में उसका वह गंभीर घायल हो गया। रात में ही तुरंत उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मिल पर पहुंच गए। परिजनों और कर्मचारियों ने वहां पर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर उन्हें समझा बुझा कर शांत किया। उनका कहना था कि मिल प्रबंधन की लापरवाही के कारण सुनील की मौत हुई है। इस संबंध में मृतक के भाई अर्जुन की ओर से मिल मालिक और मैनेजर के खिलाफ नई मंडी कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।