{"_id":"5a3d546a4f1c1b10788b463a","slug":"101513968746-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाहनामा देखकर शांत हुए परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निकाहनामा देखकर शांत हुए परिजन
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। कोतवाली थाने में प्रेमी युगल को लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। एक पक्ष युवती को अपने साथ ले जाने की मांग पर अड़ गया, जबकि प्रेमिका इस पर सहमत नहीं हुई। बाद में प्रेमी युगल ने अपना निकाहनामा पुलिस और परिजनों के समक्ष रख दिया। दोनों युवक-युवती के निकाह होने की खबर से परिजन शांत हुए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला से प्रेमी युगल बुधवार को फरार हो गया था। मामले में युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें युवक पर युवती के अपहरण का आरोप लगाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों युवक-युवती को बरामद कर लिया। शुक्रवार सुबह मामले को लेकर दोनों पक्ष कोतवाली थाने में एकत्र हो गए। प्रेमी युगल को लेकर खूब हंगामा किया। युवती पक्ष उसे अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गए। हंगामा होने से कोतवाली में भी अफरातफरी मच गई। बाद में युवक-युवती ने अपना निकाहनामा भी पुलिस को दिखाया। थाने में जिम्मेदार लोगों द्वारा हस्तक्षेप करने पर आपसी सहमती बनी। निकाहनामा देखकर परिजन भी शांत हो गए। इसके बाद पुलिस ने युवती को प्रेमी के साथ भेज दिया।