फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   1.2 million robbery

रोडवेज कर्मी के घर 12 लाख का डाका, सशस्त्र बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम 

Fri, 13 Oct 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 13 Oct 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
1.2 million robbery
वारदात के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
रोहाना कलां से सटे बेगमपुर में सशस्त्रधारी आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने रोडवेज परिचालक के घर डाका डालकर सनसनी फैला दी। छत के रास्ते मकान में घुसे बदमाशों ने परिजनों को गन प्वाइंट पर लेकर वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने तीन घंटे तक मकान के कमरों का खंगाला। बदमाश सोने-चांदी के आभूषणों समेत करीब साढ़े 12 लाख का माल समेटकर फरार हो गए। किसी प्रकार पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। डकैती की सूचना पर तुरंत एसएसपी, एसपी सिटी समेत क्राइम ब्रांच की टीम ने डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल का मुआयना किया।  
विज्ञापन


शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव रोहाना कलां निवासी योगेश त्यागी पुत्र आनंद त्यागी मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो में संविदा परिचालक के पद तैनात है। वर्तमान में योगेश अपने परिवार के साथ रोहाना मिल से सटी ग्राम पंचायत बेगमपुर की वृंदावन कॉलोनी में रह रहा है। बुधवार देर रात करीब एक बजे नकाबपोश आधा दर्जन शस्त्रों से लैस बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश मकान के बराबर में सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े। जाल के गेट को खोलकर मकान के भीतर कूद गए।
विज्ञापन


बदमाशों ने कमरे में सो रहे आनंद त्यागी, वृद्धा कैलासो, योगेश की पत्नी बबीता, पुत्र अक्षित, पुत्री  अनु को गन प्वाइंट पर ले लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ मारपीट की। बदमाशों ने करीब तीन घंटे तक तसल्ली से पूरे मकान को खंगाला। बदमाशों ने कमरे और अलमारियों से 10 लाख का सोना, दो लाख रुपये की कीमत के चांदी के आभूषणों समेत कीमती कपड़े, चार मोबाइल, घड़ी लूटकर अलसुबह तीन बजे फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने शोर मचाया। शोर-शराबा होने पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर रोहाना चौकी और कोतवाली पुलिस मयफोर्स के गांव पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट के शिकार पीड़ितों से पूछताछ कर बदमाशों की तलाश में घंटों कांबिंग की गई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। डकैती की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार सुबह एसएसपी अनंत देव तिवारी,  एसपी सिटी ओमबीर सिंह मयफोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे और डकैती की जानकारी ली। एसपी सिटी ने सविदाकर्मी के पुत्र अक्षित से पूछताछ की है। इसके बाद डॉग स्क्वॉड की मदद से छानबीन की गई, मगर कोई सफलता नहीं मिली। योगेश के पिता आनंद त्यागी की ओर से कोतवाली थाने में डकैती की बाबत तहरीर दी गई है। एसएसपी अनंत देव तिवारी ने शीघ्र ही घटना का खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया है।  


लखनऊ ड्यूटी पर  परिचालक योगेश 
संविदा परिचालक योगेश त्यागी डिपो की शामली से लखनऊ जाने वाली बस पर तैनात है। वर्तमान में वह बस पर लखनऊ गया हुआ है। परिजनों ने उसे डकैती की सूचना दी है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने भी इस बाबत पीड़ितों से जानकारी जुटाई है। रोडवेज के तकनीकी प्रभारी अनुज त्यागी ने बताया कि परिचालक योगेश के आवास पर घटना की जानकारी मिली है। शुक्रवार को पीड़ितों से मिला जाएगा। योगेश लखनऊ गया हुआ है, जो शुक्रवार तक डिपो पर आएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed