फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Credit manager accused of stealing Rs 28 lakh arrested, Rs 18 lakh recovered

Muzaffarnagar News: बुलंदशहर के लिए खास ... मुजफ्फरनगर - 28 लाख चुराने का आरोपी क्रेडिट मैनेजर गिरफ्तार, 18 लाख बरामद

Fri, 29 Mar 2024 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 29 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Credit manager accused of stealing Rs 28 lakh arrested, Rs 18 lakh recovered
- गांधी कॉलोनी स्थित फाइनेंस कंपनी की शाखा से चुराए थे 28 लाख रुपये
विज्ञापन

- आरोपी का भाई अंकुर भी भारत फाइनेंस की अमरोहा शाखा में कैशियर है
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गांधी काॅलोनी स्थित भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड की शाखा चेस्ट से चोरी 28 लाख रुपये में से पुलिस ने 18 लाख बरामद कर लिए हैं। आरोपी क्रेडिट मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कर्ज उतारने के लिए अपने कैशियर भाई और पिता के साथ मिलकर रुपये चोरी किए थे।

एसएसपी अभिषेक सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड के रीजनल मैनेजर सूरजवीर राणा ने 20 मार्च को नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी गांधी काॅलोनी स्थित शाखा के क्रेडिट मैनेजर बुलंदशहर के थाना बीबीपुर के मोहल्ला चौक बीबीपुर निवासी आशुतोष शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा शाखा की चेस्ट से 28 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए थे। बृहस्पतिवार की रात आरोपी क्रेडिट मैनेजर आशुतोष शर्मा को पचेंडा पुलिया स्थित एक टाइल्स की दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उससे 18 लाख रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

उसने कर्ज उतारने के लिए अपने पिता व भाई अंकुर शर्मा की मदद से चोरी की योजना बनाई थी। उसका भाई अंकुर भी भारत फाइनेंस की अमरोहा शाखा में कैशियर है। चोरी रुपये लेकर वह घर पहुंचा था और 10 लाख रुपये उन्हें दे दिए थे। वह 18 लाख रुपये लेकर गाड़ी खरीदने व घूमने के लिए जा रहा था। एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed