{"_id":"6297a5a2f745cf1af5265127","slug":"country-will-run-by-constitution-not-by-shariat-or-jamiat-brijesh-singh-devband-news-mrt5910779197","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीयत या जमीयत से नहीं, संविधान से चलेगा देश : बृजेश सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरीयत या जमीयत से नहीं, संविधान से चलेगा देश : बृजेश सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-जमीयत के देवबंद में होने वाले सम्मेलन पर राज्यमंत्री बृजेश सिंह का बड़ा हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद(सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के सम्मेलन को लेकर लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि भारत देश शरीयत या जमीयत से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा। जमीयत धर्म के नाम पर देश का माहौल खराब करने पर आमादा है।
बुधवार को लखनऊ से लौटने के बाद राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद के लोग कांग्रेस की गोद में बैठकर भाजपा को निशाना बनाते है। हालांकि यह पूरा देश जानता है कि भाजपा व उसकी सरकारों ने देशभर में बिना भेदभाव सभी का विकास करने का काम किया है। इसकी बानगी यह है कि पीएम आवास योजना के तहत 28 प्रतिशत आवास अल्पसंख्यकों को मिले है। उन्होंने कहा कि आठ साल पहले पूर्व की सरकारों में जो लाभ इन्हें मिलते थे अब वह भाजपा सरकार में नहीं मिल रहे है, इसलिए यह बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जमीयत के पास अब जब कुछ बचा नहीं बचा है तो वह गलत बयानबाजी कर देश प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते है। हालांकि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में जनता समझदार हो चुकी है और वह इस तरह के बयानों के चक्कर में आने वाली नहीं है। देवबंद में बन रहे जमीयत के स्काउट गाइड सेंटर पर बृजेश सिंह ने कहा कि बिना प्रशासन की स्वीकृति के उक्त कार्य हो रहा था, जिसे प्रशासन ने रुकवाने का काम किया है।