फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corporation's team raids, electricity theft of 80 lakhs caught

Muzaffarnagar News: निगम की टीम का छापा, 80 लाख की बिजली चोरी पकड़ी

Sat, 31 Dec 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Corporation's team raids, electricity theft of 80 lakhs caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की टीम ने शहर में विभिन्न इकाइयों में छापा मारकर करीब 80 लाख की बिजली चोरी पकड़ी। एचटी लाइन पर तार डालकर और मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी की जा रही थी। आरोपियों से 24 लाख का शमन शुल्क लगाया गया है।

एक्सईएन एके वर्मा, एसडीओ आईपी सिंह, जेई राजेश कुमार, एक्सईन (रेड) धीरेन्द्र कुमार, प्रवर्तन दल मेरठ के विक्रम सिंह और जेई जेपी यादव की टीम ने विद्युत नगरीय वितरण खंड-3 के अंतर्गत शामली बाईपास स्थित प्लास्टिक दाना फैक्टरी पर छापा मारा। स्नेहा ट्रेडर्स के यहां मीटर की इनकमिंग केबल में कट लगा मिला। लुकमान के यहां लगे मीटर में भी 60 हॉर्स पावर की चोरी पकड़ी गई। टीम इसके बाद अली अहमद के यहां पहुंची। यहां भी मीटर में गड़बड़ी मिली। मीटर के अंदर रिमोट डिवाइस लगाकर चोरी की जा रही थी। तीनों के विरुद्ध चोरी की धारा 135 में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed