फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona patients will get medicines at special discount

कोरोना मरीजों को विशेष छूट पर मिलेंगी दवाइयां

Sat, 15 May 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Corona patients will get medicines at special discount
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना के सभी मरीजों को विशेष छूट पर दवाई मिलेगी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुढ़ाना पहुंचकर कोविड के मरीजों की दवाइयों पर विशेष छूट के पोस्टर चिपकवाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान ने शुक्रवार को बुढ़ाना एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सैनी को साथ लेकर मेडिकल स्टोर पर कोरोना के मरीजों की भलाई के लिए मेडिकल स्टोर वालों से संपर्क किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कस्बे के सभी मेडिकल स्टोर पर कोविड की दवाइयों पर विशेष छूट के पोस्टर चिपकवाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में मेडिकल एसोसिएशन प्रशासन व जनपद की जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने जनता को अपील की कि दवाइयों का स्टॉक घर पर न लगाएं। मौके पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सतीश तायल, अरुण प्रताप सिंह, सतेन्द्र सैनी, विनोद कुमार व सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोरोना योद्धा के रूप में किए सम्मानित
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन तथा कस्बे के समाजसेवियों ने राहुल मेडिकल स्टोर के मालिक नरेंद्र सैनी और सतेंद्र सैनी को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान ने बताया कि कोविड के मरीज की दवाइयों पर ये दोनों पहले से ही विशेष छूट दे रहे हैं। पात्र व गरीबों को दवाई मुफ्त भी दी जा रही है। मौके पर पवन जैन, सतीश तायल, अरुण सिंह, मुकेश, विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed