फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona killed two elderly, 31 infected

दो की मौत, 31 पॉजिटिव आए

Tue, 30 Mar 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Corona killed two elderly, 31 infected
कोरोना से दो बुजुर्गों की मौत, 31 संक्रमित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना की दूसरी लहर में जिले में संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना संक्रमण से दो बुुजुर्गों की मौत हो गई, जबकि 31 नए मामले मिले हैं। नई मंडी के घेरखत्ती में एक ही परिवार के आठ सदस्य संक्रमित पाए गए हैं । उधर, 13 मरीज ठीक भी हुए। एक्टिव मरीजों की आंकड़ा 155 हो गया है।
सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि कोरोना से दो बुजुर्गों की मौत हो गई। सोमवार को छह और मंगलवार को 25 समेत कुल 31 मरीज मिले है। पचेंडा खुर्द निवासी 72 साल की महिला 20 मार्च को पॉजिटिव आई थी, तभी से बेगराजपुर के कोविड अस्पताल में भर्ती थी। सोमवार को उसकी मौत हो गई। जज कंपाउंड निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग को संक्रमित पाए जाने पर 28 मार्च को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उसकी भी मौत हो गई। जज कंपाउंड में भी एक और मरीज मिला है। घेरखत्ती में संपर्क आने पर आठ और परिजन पॉजिटिव आए है। कुंदनपुरा में दो, रैनबो विहार में दो, कंबलवाला बाग में दो मरीज मिले हैं। इनके अलावा आश्रम सतगुरुनगर, सठेड़ी, आर्यपुरी, एटू-जेड़, माधव विहार, ब्रह्मपुरी, लक्ष्मण विहार, भरतिया कॉलोनी, साउथ सिविल लाइंस, अलमासपुर, आदर्श कॉलोनी, द्वारिका सिटी, सुभाषनगर भी संक्रमित मिले हैं। अभी तक 8869 केस मिल चुके हैं, जिनमें से 8600 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना की जांच कराई
खतौली। कोरोना का संक्रमण बढ़ने की आशंका के बाद नगरवासी अपना कोरोना टेस्ट कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच रहे हैं। मंगलवार को कतार में लगकर सभी ने अपनी बारी का इंतजार किया। कोरोना की जांच कराने के बाद प्राथमिक रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अपने घर लौट गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को 84 लोगों का आरटीपीसीआर और 75 लोगों का एंटीजन हुआ है। वहीं, गांव गंगधाड़ी में कोरेाना कैंप लगाकर जांच कराई गई, जहां पर 42 लोगों को दोनों के सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि कोरोना जांच के लिए अधिकांश वह लोग आ रहे है, जिन्हें अपनी कंपनी में प्रमाण पत्र जमा कराना है, या कहीं बाहर की यात्रा करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed