फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Contribution of Lala Lajpat Rai will not be forgotten

Muzaffarnagar News: नहीं भुलाया जाएगा लाला लाजपत राय का योगदान

Mon, 30 Jan 2023 02:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 30 Jan 2023 02:20 PM IST
विज्ञापन
Contribution of Lala Lajpat Rai will not be forgotten
प्रकाश चौक पर लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते राज्य मंत्री कपिलदेव व वैश्य समाज के लोग।
मुजफ्फरनगर। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी में लाला लाजपत राय की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी में लाजपत राय के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता प्रीति सिंगल एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा गोयल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख पुष्पार्चन कर किया। लाला लाजपत राय के चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वंदना सत्र के उपरांत मुख्य वक्ता प्रीति सिंघल ने लाला के चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि लालाजी हमेशा देश को सर्वोपरि रखते थे उन्होंने अंग्रेजों के द्वारा बनाए गए काले कानूनों का विरोध किया।
विज्ञापन

लाला लाजपत राय भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे। इन्हें पंजाब केसरी भी कहा जाता है। इन्होंने पंजाब नेशनल बैंक और लक्ष्मी बीमा कम्पनी की स्थापना भी की थी। कक्षा 10 तथा 12 की बोर्ड परीक्षा 2021-22 में जनपद में स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 10 की प्रिया बंधनी, अविका चौधरी, वंशिका गुप्ता, कक्षा 12 की वैशाली को विद्यालय के अध्यक्ष ज्ञानचंद संगल, प्रबंधिका सुधा मजूमदार, कोषाध्यक्ष रविंद्र बंसल, प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य अरविंद मित्तल, जय प्रकाश गर्ग, पूर्व प्रधानाचार्य भूदेव सिंह एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा गोयल ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेरे पंजाब की जयंती पर श्रद्घासुमन अर्पित किए

मुजफ्फरनगर। वैश्य अग्रवाल महासभा ने शेरे पंजाब महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती पर लाला लाजपत राय चौक पर धूमधाम के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रकाश चौक पर लाला लाजपत राय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कपिलदेव ने कहा कि देश की आजादी में लाला लाजपत राय का बड़ा योगदान है। आंदोलन के दौरान घायल होने के कारण ही उनकी मृत्यु हुई। संगठन के अध्यक्ष सुनील सिंघल ने लाला लाजपत राय की जीवनी पर प्रकाश डाला। संचालन महामंत्री नवनीत कुच्छल ने किया। मौके पर विजय गुप्ता, पवन सिंघल, माम चंद, अजय गुप्ता, राकेश तायल, श्री मोहन तायल, संजय गर्ग, कुलदीप, सुनील तायल, प्रदीप, अमित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed