फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Contract of ten drivers, six operators terminated

Muzaffarnagar News: दस चालक, छह परिचालक की संविदा समाप्त

Fri, 14 Apr 2023 06:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
Contract of ten drivers, six operators terminated
ड्यूूटी पर न आने वाले चालकों और परिचालकों के खिलाफ परिवहन निगम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम की बसों के दस चालक व छह परिचालकों को ड्यूटी न करने के चलते उनकी संविदा समाप्त कर दी गई। अन्य बसों के चालक व परिचालक को भी ड्यूटी के प्रति गंभीरता बरतने के लिए सचेत किया गया हैं।



सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने शुक्रवार की शाम को विभागीय कार्यालय के सभी कर्मचारियों की बैठक ली। इसमें ड्यूूटी पर न आने वाले संविदा कर्मचारियों की संविदा समाप्त करने का निर्णय लिया गया। इसी के तहत परिचालक पुष्पेंद्र पाल, वीरेंद्र कुमार,मनोज कुमार, राजीव कुमार, महक सिंह, अरविंद यादव और चालक अमरेश कुमार, नीरज कुमार, नीरज पंवार, प्रवीण, राहुल कुमार, रमेश, चंद्रशेखर, यशवीर सिंह, चंद्रवीर सिंह व सुनील कुमार की संविदा शनिवार से समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि जिन कर्मचारियों की संविदा समाप्त की है, उनमें ज्यादातर जनवरी, फरवरी व मार्च माह से ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे। ऐसा प्रतीत हो रहा हैं कि आरोपी कर्मचारियों की निगम की ड्यूटी में कोई रूचि नहीं हैं और वह सभी अन्य किसी रोजगार में लगे हैं। कार्रवाई के बारे में विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दे दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed