{"_id":"657a00026f3828837c063274","slug":"contract-of-12-roadways-drivers-terminated-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-13090-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रोडवेज के बारह चालकों की संविदा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रोडवेज के बारह चालकों की संविदा समाप्त
Thu, 14 Dec 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
- कम ड्यूटी करने वाले चालकों व परिचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने विभिन्न रोडवेज बसों पर तैनात बारह चालकों की संविदा निरस्त कर दी है। इस बारे में विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। इसके अलावा कम ड्यूटी करने वाले चालकों व परिचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर डिपो में 53 अनुबंधित बसें हैं। इन बसों पर तैनात कर्मचारियों के अलावा भी सभी चालक व परिचालकों को ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी हुई है। इसके बाद भी पिछले दो तीन माह से चालक अमित कुमार, अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार, प्रविंद्र कुमार, सचिव, सलमान, उपेंद्र, उपेंद्र कुमार, विकास कुमार, साबिर, शिवओम व जाहिद डयूटी पर नहीं आ रहे थे। उन्हें बार बार सूचना भिजवा कर बुलाया जा रहा था, लेकिन वह डयूटी पर नहीं लौटे।
इस बारे में विभाग के अधिकारियों से भी वार्ता कर जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद इन कर्मचारियों को काफी समय दिया गया, लेकिन वह डयूटी पर आने में लापरवाही बरतते रहे। अधिकारियों के आदेश पर इन सभी चालकों की संविदा निरस्त कर दी गई, क्योंकि ऐसा प्रतीत हुआ है कि यह सभी चालक अपना दायित्व निभाने में लापरवाह हैं और वह किसी अन्य कार्य में लगे हुए हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि इन चालकों के अलावा कुछ चालक ऐसे भी है जो कम ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे चालकों की सूची तैयार करने के लिए केंद्र प्रभारी राज कुमार तोमर को निर्देशित किया गया है। यदि यह चालकों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होता है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।