फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction work demolished in five illegal colonies

पांच अवैध कालोनियों पर चला एमडीए का बुल्डोजर

Sun, 04 Oct 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Construction work demolished in five illegal colonies
पचैडा रोड पर अवैध कालोनी का का बोर्ड हटाती जेसीबी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पांच अवैध कॉलोनियों में निर्माण कार्य ध्वस्त कराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बिना मानचित्र पास कराए प्लाटिंग करने वाले कालोनाइजरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच अवैध कॉलोनियों पर जेसीबी चलवाकर सभी अवैध निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया है। एमडीए सचिव के नेतृत्व में पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई। इससे अवैध रूप से निर्माण कार्य कराने वालों में हड़कंप मच गया। एमडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि खरीदार प्लाट को खरीदते समय उसकी वास्तविक स्थिति की जानकारी जरूर करा लें।
एमडीए के सचिव महेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में अवैध रूप से प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। शहर में कुछ प्रॉपर्टी डीलर अवैध रूप से बिना प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए भूखंडों का क्रय-विक्रय कर रहे हैं। ऐसी पांच कॉलोनियों के कालोनाइजरों को एमडीए ने नोटिस जारी कर अतिक्रमण और निर्माण कार्य हटाने के लिए कहा था। नोटिस जारी कर पक्ष रखने का समय भी दिया गया था। प्राधिकरण ने अंतिम नोटिस जारी करते हुए सभी भू स्वामियों से कहा था कि वह तीन अक्तूबर तक अपना अवैध निर्माण हटा लें। नहीं तो चार अक्तूबर को एमडीए स्वयं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। एमडीए ने अपने नोटिस के हिसाब से रविवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एमडीए सचिव के साथ निकाय प्रभारी अजय अंबष्ट और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। एमडीए ने पांचों कॉलोनियों में बनाई गई सभी सड़कें, अन्य निर्माण को गिरवा दिया। एमडीए की कार्रवाई से शहर के समस्त कालोनाइजर में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई के दौरान अधिशासी अभियंता पीसी शर्मा, सहायक अभियंता सुनील कुमार, अवर अभियंता हरिशंकर गौतम, राजीव कोहली, ओमसिंह तोमर, हितैष गुप्ता और विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन कॉलोनियों पर हुई कार्रवाई
जिन पांच अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई है उनमें मुस्तफाबांद पचेंडा रोड के खसरा संख्या 335 के राजेंद्र कुमार, कुसुम, विजेंद्र कुमार, सुभाष, वेद प्रकाश द्वारा काटी गई कॉलोनी है। मुस्तफाबाद पचेंडा रोड के ही खसरा संख्या 337, 338 के पवन मलिक, यशवीर सिंह, राजकुमार, विनोद, प्रमेंद्र, राजबाला, अरवीन कुमार की कॉलोनी है। दीनदयाल कॉलेज के सामने खसरा संख्या 312, 313 के ब्रिजेश कुमार, रविंद्र कुमार, नरेश कुमार की कॉलोनी शामिल है। दीनदयाल कॉलेज के सामने ही खसरा नंबर 315 के अरुण कुमार, प्रियंका रावत, रतन सिंह की कॉलोनी है। इसी के साथ मुस्तफाबाद के ही खसरा नंबर 105 के मालिकों अरुण कुमार, प्रियंका रावत, रुचि गोयल, रतन सिंह, जितेंद्र के नाम की कॉलोनी है। ये पांचों कालोनियों करीब 50 बीघा जमीन पर बनी हैॅ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed