{"_id":"64d4e131d7bc5b076904f267","slug":"complaint-of-the-road-as-soon-as-the-chairperson-broke-the-coconut-the-payment-of-the-contractor-was-stopped-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-5313-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चेयरपर्सन के नारियल फोड़ते ही सड़क की शिकायत, ठेकेदार का भुगतान रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चेयरपर्सन के नारियल फोड़ते ही सड़क की शिकायत, ठेकेदार का भुगतान रोका
विज्ञापन
गौशाला मौहल्ले में नारियल तोडकर सडक का लोकार्पण करती पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरुप। स्रोत-
- छह लाख से बनाई गई गोशाला रोड का मामला, पालिका कराएगी मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के वार्ड 28 में मोहल्ला गोशाला में सड़क का शिलान्यास करने पहुंची चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के सामने लोगों ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। चेयरपर्सन ने ठेकेदार का भुगतान रोक दिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
सभासद मोहित मलिक के प्रस्ताव पर राज्य वित्त से करीब छह लाख रुपये की लागत से मोहल्ला गोशाला में श्मशान घाट वाली सड़क पर एक गली का निर्माण कराया गया था। बृहस्पतिवार को चेयरपर्सन ने नारियल फोड़ने के बाद रिबन काटकर सड़क का लोकार्पण किया। इसी दौरान कुछ लोगों ने शिकायत करते हुए कहा कि गली छोटी होने के बावजूद भी ठेकेदार ने नाली काफी चौड़ी बना दी है, इससे परेशानी हो रही है।
इस पर तत्काल ही गंभीरता दिखाते हुए मौके पर मौजूद अवर अभियंता निर्माण कपिल कुमार को निर्देश दिए कि जब तक इस सड़क के निर्माण को लेकर जनता संतुष्टि जाहिर नहीं करती है, तब तक ठेकेदार का भुगतान न किया जाएं।
विज्ञापन
इन सड़कों का किया गया लोकार्पण
चेयरपर्सन ने पालिका के वार्ड संख्या 28, 39 और 49 में राज्य वित्त के अन्तर्गत तैयार नवनिर्मित सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। वार्ड 39 में सभासद रविकांत शर्मा के प्रस्ताव पर 5.70 लाख रुपये की लागत से मोहल्ला इन्द्रा काॅलोनी में जवाहर शिक्षा केन्द्र वाली गली में विजय के मकान से कंवर सिंह के घर तक नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया गया। वार्ड संख्या 49 में सभासद मनोज वर्मा के प्रस्ताव पर 5.50 लाख रुपये की लागत से आर्य कन्या स्कूल से टोनी-राजकुमार के मकान तक नवनिर्मित सड़क और आरसीसी नाली निर्माण कार्य को जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर सभासद पति विकल्प जैन, वार्ड सभासद मनोज वर्मा, मोहित मलिक, राजीव शर्मा, राहुल पंवार, पूर्व सभासद लक्ष्मण सिंह, आशुतोष गुप्ता, जेई निर्माण कपिल कुमार, सुनील सैनी, नरेन्द्र कुमार और अंशु सिरोही मौजूद रहे।