{"_id":"5a3c01e54f1c1b502b8b5e5a","slug":"collision-of-vehicles-on-the-highway-in-the-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में हाईवे पर कई वाहन भिड़े, छह घायल, करीब आधा घंटे जाम लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में हाईवे पर कई वाहन भिड़े, छह घायल, करीब आधा घंटे जाम लगा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर हादसे के बाद पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली हाईवे पर घने कोहरे की वजह से बृहस्पतिवार की सुबह आधा दर्जन वाहनों में आगे पीछे भिड़ंत हो गई। वाहनों में सवार एक अधिकारी, प्रधानाचार्या व एंबुलेंस चालक समेत छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। हादसे के दौरान हाईवे पर करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर बमुश्किल जाम को खुलवाया।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे घना कोहरा पड़ रहा था। इस दौरान हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास और भैंसी कट के बीच कोहरे की वजह से मेरठ की ओर से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे कैंटर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। कैंटर के ब्रेक लगते ही पीछे आ रहे करीब आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़ते चले गए। हादसे में इनोवा सवार मेेरठ निवासी एसएमआई अधिकारी घायल हो गए। घायल अधिकारी ने पुलिस को अपना नहीं बताया।
इनके अलावा मोदीपुरम निवासी देहरादून के डीडीपीएस स्कूल की प्रधानाचार्या ज्योत्सना सिरोही पत्नी आशीष सिरोही व नगर के विश्वकर्मा एंबुलेंस के चालक इम्त्यिाज पुत्र मुमतियाज तथा रतनपुरी के गांव सठेड़ी निवासी बाइक सवार अनुज पुत्र आनंद समेत छह वाहन सवार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को वापस भेज दिया गया। हादसे के दौरान हाईवे पर जाम लग गया था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, तब कहीं जाकर जाम खुल सका। इस दौरान करीब आधा घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
दोपहर तक ढकी रही कोहरे की चादर
जिले में शीत लहर का प्रकोप लगातार बना है। बृहस्पतिवार को कोहरे से आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया। दोपहर तक कोहरे की चादर आकाश में ढकी रही। दोपहर बाद सूरज के निकलने से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन रात्रि और सुबह और शाम की ठंड लगातार बनी है। कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था सबसे ज्यादा प्रभावित हुई। रोडवेज से लेकर ट्रेनों की गति पर प्रभाव पड़ा।
पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में हो रहा है। जिले में शीत लहर लगातार जारी है। शीत लहर से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। ठंड का आलम यह है कि सुबह आठ बजे से पहले लोग बिस्तर नहीं छोड़ पा रहे हैं। सुबह सबसे ज्यादा ठंड हो रही है। शाम पांच बजे के बाद ठंड अपने असली रुप में आ जाती है।
रात्रि में आम आदमी का आवागमन बंद सा हो गया है। बृहस्पतिवार को दोपहर तक आकाश में कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण आम जनमानस पूरी तरह प्रभावित रहा। दोपहर बाद सूरज निकला जिससे कुछ राहत जरुर मिली। ठंड के साथ दोपहर तक कोहरा छाया रहने से आम आदमी अपने रुटीन के कार्य भी समय से नहीं कर पाया। कोहरे से दोपहर तक जहां आवागमन प्रभावित रहा, वहीं रोडवेज और ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ।
किसान कोहरे, ठंड में डाल रहे गन्ना
मुजफ्फरनगर। चीनी मिलों को गन्ना डाल रहे किसानों को ठंड से दो चार होना पड़ रहा है। चाहे जितनी ही ठंड हो और कोहरा पड़ रहा हो किसानों की बुग्गी लाइन में खड़ी रहती है। चीनी मिलों में पूरी रात किसान लाइन में खड़ा रहता है। सुबह की ठंड भी किसान अपने भैंसा-बोगी के साथ सड़क पर ही झेल रहा है।
स्कूली बच्चों को आ रही दिक्कतें
मुजफ्फरनगर। कोहरा बढ़ने की वजह से स्कूल जा रहे बच्चों के साथ दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को शहर में 9.30 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। प्रशासन ने अभी तक शिक्षण संस्थाओं के खुलने के समय में कोई तब्दीली नहीं की है। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय जिलेभर में सुबह नौ बजे खुल रहे हैं। जबकि पब्लिक स्कूलों में भी समय में कोई तब्दीली नहीं की गई है। छात्र-छात्राएं टेंपो, वैन और अन्य वाहनों से सुबह आठ बजे ही घरों से स्कूल के लिए निकलते हैं। कोहरे में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।