फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Collision between Magic and tractor-trolley

Muzaffarnagar News: मैजिक और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर

Tue, 03 Dec 2024 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 03 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Collision between Magic and tractor-trolley
तितावी। पानीपत खटीमा हाईवे पर काजीखेड़ा अंडरपास के निकट गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली व स्कूल की टाटा मैजिक गाड़ी में आमने-सामने की टक्कर हो गई। कक्षा पांच के छात्र अभिनव (11) की मौत हो गई, जबकि चार छात्र व दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। टाटा मैजिक में एक शिक्षिका सहित दस छात्र सवार थे। बघरा के पास गांव मुरादपुरा में सीसीएस पब्लिक स्कूल है। जिसमें काजीखेड़ा, जागाहेड़ी व आसपास गांवों के काफी छात्र पढ़ते हैं। काफी छात्र स्कूल की टाटा मैजिक गाड़ी में स्कूल जाते है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर छुटटी होने के बाद टाटा मैजिक गाड़ी में जागाहेड़ी निवासी चालक रविश अपने ही गांव निवासी छात्र वेदांश, अभिनव व आयुष तथा काजीखेड़ा निवासी अनंत व आयुष व अन्य पांच छात्रों को घर छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि चालक काजीखेड़ा के अंडरपास के पास सर्विस रोड से गाड़ी को ले जा रहा था। इसी दौरान सामने से नया गांव मंधेडा निवासी वीशू तोमर गन्ने से लटी ट्रैक्टर ट्रॉली से लेकर तितावी चीनी मिल जा रहा था। दोनों वाहनों में आमने सामने की टक्कर हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर के दो हिस्से हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में टाटा मैजिक गाड़ी का चालक फंस गया। हादसे कोे देखकर राहगीरों ने टाटा मैजिक गाड़ी में फंसे चालक व घायल छात्रों को बाहर निकाला। पांच घायल छात्रों व बस चालक को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। ट्रैक्टर चालक को घायल हालत में परिजन अस्पताल ले गए।

चालक रविश व अनंत, वेदांशु, आयुष को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। अन्य दोनों छात्रों को उनके परिजन उपचार के बाद ले गए थे। बस को स्कूल संचालकों ने लगाया था, जिस पर वेतन पर चालक को रखा था। स्कूली वाहन में शिक्षिका करिश्मा व अन्य छात्र भी सवार थे। जिन्हें चोट नहीं आई थी। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कक्षा पांच के छात्र अभिनव की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई है। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed