फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Collecting funds, public awareness rally out

धन संग्रह जन जागरण रैली निकाली

Thu, 14 Jan 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Collecting funds, public awareness rally out
चरथावल में धन संग्रह के लिए युवाओं द्वारा निकाली बाइक रैली - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। कस्बे के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीराम मंदिर समर्पण अभियान के अंतर्गत जन जागरण रैली का आयोजन किया। बाइक सवार कार्यकर्ताओं की रैली कस्बे के मुख्य बाजार, कांधला रोड तथा सभी चौराहे व तिराहे से होती हुई योगपुरा रोड पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

बुधवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार को योगपुरा रोड पर एकत्र हुए। जिला पंचायत सदस्य ठा. रामनाथ सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रीराम मंदिर समर्पण अभियान के अंतर्गत बाइकों पर भगवा झंडा लगाकर श्रीराम जन जागरण रैली निकाली। रैली द्वारा कस्बा व देहात की जनता को जागरूक किया गया। जिला बौद्धिक प्रमुख सोमपाल ने बताया कि 15 जनवरी को श्रीराम भक्तों की टोली घर-घर जाकर राम मंदिर निर्माण हेतु धन का संग्रह करेगी। जन जागरण रैली कस्बे के बड़ा बाजार, छोटा बाजार, महावीर तिराहा, चौ. चरण सिंह तिराहा, दयानन्द चौक व बडौत रोड़ से होती हुई योगपुरा रोड पर समाप्त हुई। इस दौरान रविन, रोमी, लोमस, राजीव, शंकर व मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed