फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CMO Office Sting

दिव्यांग ने किया सीएमओ ऑफिस का स्टिंग

Thu, 13 Apr 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 13 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
CMO Office Sting
स्टिंग ऑपरेशन - फोटो : up.org
सीएमओ ऑफिस के डॉक्टर और बाबू दिव्यांगों पर भी रहम नहीं खा रहे हैं। योगी सरकार का खौफ भी इन पर प्रभाव नहीं छोड़ रहा है। पैसों की चमक में दिव्यांगता का प्रतिशत घट और बढ़ जाता है। पीड़ित ने पैसे देते हुए बाकायदा मोबाइल से वीडियो बना ली। विभाग में पैसे लेकर दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने की वीडियो देखकर डीएम ने सीएमओ को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद तीन बाबुओं को हटा दिया गया है।          
विज्ञापन


सीएमओ ऑफिस में प्रत्येक बृहस्पतिवार को दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाए जाते हैं। प्रमाण-पत्र जारी करने वाले डॉक्टर और बाबू सीधे तो पैसे ले नहीं सकते। डर रहता है कि कहीं रंगेहाथ पकड़े न जाएं। कुछ बाहरी लोगों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मदद से पैसा लिया जा रहा है। यदि किसी की दिव्यांगता 40 प्रतिशत है तो एक से लेकर दो हजार रुपये तक में वह 50 प्रतिशत तक हो जाती है। पीड़ित ने मोबाइल से वीडियो बना ली।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने बुधवार को डीएम डीके सिंह को अस्पताल में रिश्वत लिए जाने की वीडियो दिखाई। योगी सरकार के तेवरों को देखते हुए डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और सीएमओ को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। सीएमओ डॉ प्रेम शंकर मिश्रा ने बताया कि वीडियो फुटेज में पैसे लेते जो व्यक्ति आ रहा है, वह बाहर का है। डीएम के निर्देश पर बाबू शिवराज और उसके दोनों सहयोगी क्लर्कों को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed