{"_id":"64f781f7ec6ca4c75a0e0184","slug":"cm-gave-state-teacher-award-to-the-teachers-of-khatauli-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1038-6856-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खतौली - सीएम ने खतौली के शिक्षकों को दिया राज्य शिक्षक पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खतौली - सीएम ने खतौली के शिक्षकों को दिया राज्य शिक्षक पुरस्कार
Wed, 06 Sep 2023 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
- शिक्षक डॉ. चंद्रमोहन शर्मा और चंद्रकांत सहगल को लखनऊ में मिला सम्मान
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी सठेड़ी के संस्कृत प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन शर्मा और दाहौड़ गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक चंद्रकांत सहगल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। जिससे शिक्षकों ने खुशी जताई।
लोक भवन लखनऊ में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। डाॅ. चंद्रमोहन शर्मा पूरे प्रदेश में एकमात्र संस्कृत के अध्यापक हैं, जिन्हें यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। कोरोना काल में आईसीटी का प्रयोग करते हुए डॉ. शर्मा के द्वारा बनाई गईं पीपीटी आधारित वीडियो टीवी चैनलों के माध्यम से प्रसारित की गई, जिनका सुदूर ग्रामीण अंचल के छात्रों ने लाभ उठाया। डॉ. शर्मा को अनेक शैक्षिक, सामाजिक संस्थाओं द्वारा द्रोणाचार्य अवार्ड, आदर्श शिक्षक, शिक्षक रत्न, सामाजिक चेतना के संवाहक, कोरोना योद्धा, सर्वश्रेष्ठ स्काउटर जैसे अनेक सम्मान पत्रों व प्रतीक चिह्नों सम्मानित किया जा चुका है।
वहीं, चंद्रकांत सहगल का राज्य शिक्षक पुरस्कार में चयन का आधार उनके पढ़ाने का तरीका बना है। चंद्रकांत सहगल ने गणित में आसानी से प्रतिशत निकालने का सूत्र बनाया है। उनका दावा है कि यह नवाचार प्रयोग है, जिसका कहीं कोई उल्लेख नहीं मिलता है। प्रदेश सरकार ने उनके इस सूत्र को सराहा है। तहसील के दोनों अध्यापकों को पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई गई।