फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cleaning workers expressed their pain in front of the commission member

Muzaffarnagar News: आयोग के सदस्य को सामने सफाई कर्मचारियों ने सुनाई पीड़ा

Sat, 01 Mar 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 01 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Cleaning workers expressed their pain in front of the commission member
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग सदस्य महिपाल सिंह वाल्मीकि ने सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। सफाई कर्मचारियों ने अपनी बात रखते हुए पालिका अधिकारियों पर उत्पीड़न और शोषण का आरोप लगाया। सुविधा और लाभ नहीं मिलने की बात भी कही गई। इसके साथ ही एमआईटूसी कंपनी से बाहर निकाले गए सफाई कर्मियों ने भी आयोग सदस्य के सामने अपनी शिकायत रखी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश एससी-एसटी आयोग सदस्य महिपाल सिंह वाल्मीकि पालिका सभाकक्ष पहुंचे। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह की मौजूदगी में उन्होंने सफाई कर्मचारी और वाल्मीकि समाज के नेताओं को आश्वस्त किया कि किसी का भी उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सामाजिक संगठन पदाधिकारियों के साथ अनेक मुद्दों पर बात की। वाल्मीकि समाज के नेता दीपक गंभीर ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को उठाया। जनपद के 10 निकायों में किए गए धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आंदोलन के बावजूद जिला और निकाय प्रशासन कर्मचारी हित को लेकर संवेदनशील नहीं है।
विज्ञापन



- एमआइटूसी कंपनी के विरुद्ध लगाए गंभीर आरोप

जितेन्द्र वाल्मीकि, संदीप कुमार, वंश वशिष्ठ, प्रिंस कुमार सहित अन्य सफाई कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही कंपनी एमआईटूसी के खिलाफ भी अपनी बात आयोग सदस्य के सामने रख गंभीर आरोप लगाए। कंपनी ने करोड़ों रुपये की हेराफेरी करते हुए कर्मचारियों के हक का पैसा हड़प कर लिया। जिसके बावजूद पालिका स्तर से कोई भी कार्रवाई कंपनी के खिलाफ नहीं की जा रही। हाल ही में कंपनी ने आवाज उठाने वाले 13 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। उनका बकाया भुगतान भी नहीं किया। कर्मचारियों को ईपीएफ और ईएसआई का कोई लाभ नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- संगठनात्मक चुनाव में अड़ंगा लगा रही पालिका

चमन लाल ढिंगान, राजू वैध, मदन लाल, राजेश उटवाल और अन्य सफाई कर्मचारी नेताओं ने आयोग सदस्य के सामने आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव नहीं करा रही। कई बार पालिका प्रशासन से चुनाव कराए जाने की मांग की जा चुकी है। आयोग सदस्य ने ईओ को कर्मचारियों की शिकायत और समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर अवगत कराने के लिए कहा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अतुल कुमार, सैनेट्री इंस्पेक्टर प्लक्षा मैनवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed