{"_id":"628fbe20c3c3fa09684e660e","slug":"cleaned-the-ganges-in-shuktirtha-muzaffarnagar-news-mrt590287928","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुकतीर्थ में गंगा की सफाई कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुकतीर्थ में गंगा की सफाई कराई
विज्ञापन
शुकतीर्थ में बीडीओ की देखरेख में गंगा घाट पर साफ-सफाई करते कर्मचारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुकतीर्थ में गंगा की सफाई कराई
मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में वट अमावस्या व सोमवती अमावस्या के स्नान को लेकर प्रशासन के द्वारा गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायतों में कार्यरत सफाई कर्मियों ने गंगा में जलकुंभी आदि गंदगी को साफ किया।
शुकतीर्थ श्री गंगा सेवा समिति के महामंत्री डा. महकार सिंह ने बताया कि 30 मई बड़ अमावस्या और सोमवमी अमावस्या को लेकर शुकतीर्थ में गंगा घाट पर स्नान होगा। जिसमें विभिन्न प्रांतों से हजारों श्रद्धालु स्नान करेंगे। श्री शुकदेव आश्रम स्थित प्राचीन अक्षय वट वृक्ष पर महिलाओं के द्वारा व्रत रखकर पूजा अर्चना की जाएगी। जिसको लेकर एसडीएम जानसठ जयेंद्र सिंह ने बीडीओ को गंगा घाट पर सफाई कराने के आदेश दिए।
बृहस्पतिवार को बीडीओ राम आशीष व एडीओ पंचायत चंद्रप्रकाश शर्मा की देखरेख में कर्मियों ने गंगा से जलकुंभी, कपड़े आदि को हटाया। इस दौरान पंचायती राज सफाई कर्मचारी महासंघ के ब्लाक अध्यक्ष अमित कुमार, ग्राम विकास अधिकारी सुचित्रक पुंडीर, मैनेजर देवेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भागवत जीवन को सुधारती है : सुमन कृष्ण शात्री
मोरना। श्री शुकदेव आश्रम में मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं द्वारा पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत महोत्सव में कथा व्यास सुमन कृष्ण शास्त्री ने कहा भागवत मनोरंजन का विषय नहीं बल्कि भागवत मनो मंथन का विषय है। भागवत जीवन को सुधारती है और प्रेम व भक्ति के माध्यम से भगवान से मिलाती है। भागवत आत्मा का भोजन है। भागवत मनुष्य के जीवन में परिवर्तन लाती है। धर्म के बिना जीवन शून्य है और धर्मत्व जीवन ही हमारा परिचय होना चाहिए। गोपी गीत का वर्णन करते हुए कहा कि गोपियां वेद की रिचाएं हैं। वेद के मंत्र ही गोपियां बनकर भगवान की सेवा के लिए उत्पन्न हुई हैं। कथा में पंडित प्रेम नारायण पाठक, देवकाबाई पाठक, जुगल किशोर पाठक, रंजना, शिव नन्दन, रामनरेश, देवेंद्र, रुपेश, योगेंद्र, दीप्ती आदि मौजूद रहे। संवाद