{"_id":"63c2d85095639644410b25df","slug":"chowkidar-sattu-cremated-after-two-days-on-assurance-muzaffarnagar-news-c-14-1-mrt1046-78875-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आश्वासन पर दो दिन बाद किया चौकीदार सत्तू का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आश्वासन पर दो दिन बाद किया चौकीदार सत्तू का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम हो गई थी गादला स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर तैनात चौकीदार की मौत
मुआवजे के लिए जट मुझेडा-बसेड़ा मार्ग पर शव रख कर शुरू किया था धरना
शनिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता, एक परिजन को नौकरी का मिला आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। खाईखेड़ी उत्तम शुगर मिल के गादला स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर तैनात चौकीदार सत्तू कश्यप की मौत के बाद दो दिन से चल रहा धरना आश्वासन पर समाप्त हुआ। चीनी मिल प्रशासन ने दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता, एक परिजन को नौकरी का आश्वासन दिया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
गादला गांव निवासी सत्तू कश्यप (52) तीन वर्ष से गांव स्थित खाईखेड़ी उत्तम शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र नंबर एक पर चौकीदार था। बृहस्पतिवार की शाम उसकी गन्ना क्रय केंद्र पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने मिल प्रशासन से दस लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग की। चीनी मिल प्रशासन ने मात्र 25 हजार देने की बात कही। इस पर ग्रामीण नाराज हो गए और जट मुझेडा-बसेड़ा मार्ग पर गन्ना क्रय केंद्र के सामने ही शव को रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
शुक्रवार को एसडीएम जानसठ और सीओ भोपा ने भी ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह टस से मस नहीं हुए थे। चीनी मिल अधिकारियों को बंधक बना दिया था। शनिवार को मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारियों भी मौके पर पहुंच गए और मुआवजा दिए जाने की मांग की। दोपहर को चीनी मिल प्रशासन ने मृतक के परिजनों को दो लाख की आर्थिक मदद, एक सदस्य को नौकरी देने की बात पर समझौता हुआ। इसके बाद ही ग्रामीण मार्ग से हटे। साथ ही बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान चीनी मिल प्रशासन के अधिकारी, एसडीएम जानसठ अभिषेक कुमार, भोपा सीओ रामाशीष यादव, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी और भारतीय किसान यूनियन तोमर के अतुल अहलावत, नावेद, इरशाद, सलीम मलिक, तबरेज आलम, सोनू, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।