{"_id":"6aae75ab67ab70088a0b383c","slug":"chhatrapati-shivaji-sena-staged-a-protest-against-the-objectionable-remark-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-181022-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में छत्रपति शिवाजी सेना ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में छत्रपति शिवाजी सेना ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक युवती के कथित बयान को लेकर छत्रपति शिवाजी सेना ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन ने युवती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबंध में आपत्तिजनक एवं अमर्यादित शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चित आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और बयान के स्रोत, संदर्भ एवं प्रामाणिकता की जांच कराने तथा संबंधित सोशल मीडिया खातों की भी जांच की मांग की गई।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधियों की नीतियों की आलोचना करने का सभी को अधिकार है, लेकिन किसी व्यक्ति के संबंध में कथित रूप से अमर्यादित या कानून का उल्लंघन करने वाली भाषा के मामले में तथ्यों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में जैकी राज सैनी, मोहित सोलंकी, विकास वर्मा, अंकित आर्य, विपिन आर्य, अंकुश, आदित्य धीमान, अजय धीमान शामिल रहे।