फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Charthawal assembly scored a hat-trick of giving MP

Muzaffarnagar News: चरथावल विधानसभा ने लगाई सांसद देने की हैट्रिक

Thu, 06 Jun 2024 03:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Charthawal assembly scored a hat-trick of giving MP
मुजफ्फरनगर। पिछले डेढ़ दशक में समय और समीकरण बदले, लेकिन मुजफ्फरनगर का सांसद चरथावल विधानसभा सीट ने ही दिया। पिछले चार चुनाव में तीन चेहरे लोकसभा भेजकर चरथावल ने सांसद देने की हैट्रिक भी लगा दी है। अब तक कुल चार सांसद इस विधानसभा ने दिए हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के नवनिर्वाचित सांसद हरेंद्र मलिक मूल रूप से चरथावल विधानसभा के गांव काजीखेड़ा के रहने वाले हैं। बघरा विधानसभा में ही लंबे समय तक उन्होंने राजनीति की। सपा के टिकट पर चरथावल विधानसभा सीट से ही उनके बेटे पंकज मलिक विधायक हैं।
विज्ञापन

इससे पहले साल 2014 और 2019 में सांसद चुने गए डॉ. संजीव बालियान भी मूल रूप से विधानसभा के कुटबी गांव के रहने वाले हैं। अपने गांव के बूथ पर ही वह मतदान करते हैं। कुटबी अकेला ऐसा गांव है, जहां से निकले जनप्रतिनिधि बालियान ने दो बार लोकसभा का चुनाव जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

2009 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीते कादिर राना भी चरथावल विधानसभा के गांव सुजडू के रहने वाले हैं। सियासत के उलटफेर करने में सुजडू गांव का खूब नाम लिया जाता है। खासतौर पर विधानसभा, पालिका और जिला पंचायत के चुनाव में इस गांव की खास भूमिका रहती है।

----------------------------------
1967 में मुथरा के लताफत अली बने थे सांसद
चरथावल विधानसभा क्षेत्र के गांव मुथरा के रहने वाले लताफत अली साल 1967 में सीपीआई के टिकट पर सांसद चुने गए थे। तब पहली बार चरथावल ने सांसद दिया था। इस तरह अब तक यहां रहने वाले चार जनप्रतिनिधि लोकसभा में मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
--------------------------

इनसेट
चरथावल विधानसभा से इस तरह चुने गए सांसद
सांसद साल गांव
हरेंद्र मलिक, सपा 2024 काजीखेड़ा
डॉ. संजीव बालियान, भाजपा 2019 कुटबी
डॉ. संजीव बालियान, भाजपा 2014 कुटबी
कादिर राना, बसपा 2009 सुजडू
लताफत अली, सीपीआई 1967 मुथरा
-----------------------------------------------------
कब कौन रहा मुजफ्फरनगर का सांसद
साल सांसद
2024 हरेंद्र मलिक, सपा
2019 डॉ. संजीव बालियान, भाजपा
2014 डॉ. संजीव बालियान, भाजपा
2009 कादिर राना, बसपा
2004 मुन्नवर हसन, सपा
1999 सईदुज्जमां, कांग्रेस
1998 सोहनवीर सिंह, भाजपा
1996 सोहनवीर सिंह, भाजपा
1991 नरेश बालियान, भाजपा
1989 मुफ्ती मोहम्मद सईद, जनता दल
1984 धर्मवीर सिंह, कांग्रेस
1980 गय्यूर अली, जनता एस
1977 सईद मुर्तजा, भारतीय लोकदल
1971 विजयपाल सिंह, सीपीआई
1967 लताफत अली, सीपीआई
1962 सुमत प्रसाद जैन, कांग्रेस
1957 सुमत प्रसाद जैन, कांग्रेस
1952 हीरावल्लभ त्रिपाठी, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed