फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Charges framed against five including notorious Meenu Tyagi

कुख्यात मीनू त्यागी समेत पांच बदमाश कोर्ट में पेश, 12 साल से बना रखा था बीमारी का बहाना, आरोप तय

Fri, 11 Oct 2019 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 11 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Charges framed against five including notorious Meenu Tyagi
मीनू को कोर्ट में पेशी पर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में गैंगस्टर के मामले में पिछले 12 साल से बीमारी का बहाना बनाकर कोर्ट में पेश नहीं हो रहे सूचीबद्ध माफिया सरगना मीनू त्यागी समेत पांच बदमाशों पर अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं। गुरुवार को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में सभी को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने सभी पर गैंगस्टर के मामले में आरोप तय करते हुए अभियोजन पक्ष को गवाह 22 अक्तूबर को पेश करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


पश्चिमी यूपी के कुख्यात रहे विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी की पत्नी मीनू त्यागी के साथ ही गांव बहेड़ी निवासी सुशील और बबलू व बिट्टू और सर्वेंद्र निवासी बधाई खुर्द के खिलाफ वर्ष 2007 में गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर कोर्ट (विशेष न्यायाधीश/अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर-पांच) में वाद विचाराधीन था, लेकिन आरोपी लगातार बीमारी का बहाना बनाकर कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। गुरुवार को पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया। इनमें से सुशील को एसएसपी के विशेष प्रयासों से देवरिया जेल से लाकर कोर्ट में पेश कराया गया।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि कोर्ट में उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए हैं, जिसके चलते जल्द ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होने का रास्ता साफ हो गया है। उल्लेखनीय है कि उक्त पांचों को सतीश त्यागी हत्याकांड में 2017 में उम्रकैद की सजा भी हो चुकी है। इसी हत्याकांड के बाद उक्त सभी पर यह गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शाहनवाज हत्याकांड: अदालत ने मंजूर की आरोपी रविंद्र की जमानत अर्जी, पांच पर तय हो चुके हैं आरोप

गौरतलब है कि हाल ही में एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा ही मीनू त्यागी व उसके गैंग को सूचीबद्ध भी किया गया है। सभी आरोपियों की कोर्ट में पेशी के दौरान कचहरी परिसर में कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे।

मीनू त्यागी से मिलने पहुंचे छह लोग धरे
गुरुवार को विशेष गैंगस्टर कोर्ट में पेश की गई कुख्यात मीनू त्यागी से कोर्ट परिसर में छह लोग कड़ी सुरक्षा के बीच ही मिलने जा पहुंचे। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ समयपाल अत्री ने बताया कि पकड़े गए सभी छह आरोपियों गांव बहेड़ी निवासी राहुल, अमित, मनोज, राजेश्वर व मोहित और गांव कूकड़ा निवासी धर्मेंद्र का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed