फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chandan's victory was due to division of Muslim votes in Meerapur.

Muzaffarnagar News: मीरापुर में मुस्लिमों मतों के बंटवारे से हुई चंदन की जीत

Thu, 06 Jun 2024 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Chandan's victory was due to division of Muslim votes in Meerapur.
मुजफ्फरनगर। बिजनौर लोकसभा क्षेत्र की मीरापुर विधानसभा सीट पर मुस्लिमों का सपा और बसपा में बराबर का बंटवारा हो गया। रालोद को इसका लाभ मिला और चंदन चौहान की जीत का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन


मीरापुर विधानसभा सीट पर एक लाख 96 हजार 605 वोट पड़े थे। बिजनौर लोकसभा सीट से रालोद प्रत्याशी और मीरापुर के विधायक चंदन चौहान को इस सीट पर 72320 वोट मिले हैं। सपा के दीपक सैनी को 63351 वोट मिले और बसपा के बिजेंद्र सिंह को 55514 वोट मिले हैं। मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में सपा और बसपा में मुस्लिमों का बंटवारा हो गया।
विज्ञापन

भोपा और मोरना क्षेत्र के गांवों का अधिकतम मुस्लिम बसपा के साथ चला गया। मीरापुर, ककरौली, कवाल क्षेत्र का मुस्लिम अधिकमत सपा के साथ चला गया।
मुस्लिमों के बड़े स्तर पर हुए बंटवारे ने यहां रालोद के चंदन चौहान की राह आसान कर दी। वह विधानसभा में तो जीते ही लोकसभा सीट पर भी जीत दर्ज की। मुस्लिम यदि अन्य विधानसभा सीटों की तरह सपा पर चला जाता तो उनकी राह मुश्किल हो सकती थी। इस सीट पर सपा के दीपक सैनी को सैनी गांवों के साथ पाल समाज का भी वोट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कवाल में सपा ने पाई रिकाॅर्ड जीत

जिले के चर्चित गांव कवाल में सपा ने रिकार्ड जीत बनाई। यहां सपा के दीपक सैनी को 2880 वोट मिले हैं। गांव में भाजपा-रालोद के प्रत्याशी चंदन चौहान को 1202 मत मिले। बसपा के बिजेंद्र सिंह को 356 वोट मिले हैं। दंगे के बाद कवाल गांव हमेशा चर्चाओ में रहा। यहां सपा-भाजपा का आमने-सामने का चुनाव होता रहा है। 2013 के दंगे के बाद पहली बार मुस्लिम और हिंदू दोनों का वोट अधिकतम सपा के पक्ष में गया। गांव में मुस्लिम और सैनी मतदाताओं की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed