फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chains and knives made ??from weeds

जंजीर और छुरियों से किया मातम

Sat, 24 Oct 2015 12:40 AM IST
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sat, 24 Oct 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मोहर्रम का चांद दिखाई देने के बाद से नगर में मजलिसों का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को शिया सोगवारों ने जंजीर और छुरियों से दिल दहला देने वाला मातम किया।
विज्ञापन


दुआएं जेहरा के मीडिया प्रभारी इंतजार हुसैन जैदी ने बताया कि मुबारिक हुसैन के निवास जसवंतपुरी से दो बजे मजलिस का ऐतमाम हुआ। मर्सियाख्वानी बबलू बाखरजा से शुरू हुई। हदीस मौलाना हसनैन मेहलकी ने अपनी तकरीर में जब करबला वालों की दास्तान सुनाई तो हजारों शिया अकीदतमंदों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन


मौलाना ने मुल्क में अमन और चैन की दुआ कराई। तकरीर के बाद जुलजुुना घोड़ा इमाम अलम बरामद हुए। मातमी जुलूस अंजुमने नौआख्वानी जमा वसीम हुसैन, डॉ रईस, हसनैन मेहंदी पुराने रास्तों से जुलूस मस्जिद कुबरा पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुसैनी नौजवानों ने मल्हूपुरा मेन रोड पर जंजीर और छुरियों से नन्हे-मुन्ने बच्चों सहित पुरुषों ने दिल दहला देने वाला मातम किया। यहां सड़क खून से तरबतर हो गई और देखने वालों ने दांतों तले उंगली दबा ली। जुलूस के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस बल जुलूस के साथ ही चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed