{"_id":"5e6d20b38ebc3ea7f932ff5f","slug":"celebrated-the-death-anniversary-of-baba-pir-khushal-in-bihargarh-khatauli-news-mrt473620746","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारगढ़ में बाबा पीर खुशहाल की पुण्यतिथि मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारगढ़ में बाबा पीर खुशहाल की पुण्यतिथि मनाई
विज्ञापन
बिहारगढ़ में बाबा पीर खुशहाल मियां चिल्लागाह पर आयोजित कार्यक्रम में कव्वाली पेश करते कलियर शर?
- फोटो : KHATAULI
मोरना। बिहारगढ़ स्थित बाबा पीर खुशहाल की तीसरी पुण्यतिथि पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सईदुज्जमा रहे। उन्होंने कहा कि देश में अमन और शांति के लिए हमें जात-पात की नफरत को खत्म करना होगा। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी गोपालाचार्य महाराज ने कहा कि देश में अमन शांति के लिए सभी वर्ग के लोगों को एक साथ आना होगा। स्वामी महानंद महाराज ने कहा कि गंदे विचारों से अपराध का जन्म होता है, शुद्ध विचार वाले व्यक्ति समाज को सुधार की ओर ले जाकर अच्छे कार्य करते हुए सिद्ध पुरुष बनते हैं। परमात्मा ने सृष्टि की रचना मानवता की भलाई के लिए की है। समाज में फैले प्रदूषण को हटाने के लिए सर्व समाज को पहल करनी होगी। अध्यक्षता स्वामी कृपालदास महाराज ने और संचालन ताजीम इलाही शुजात दिल्ली ने किया। मौके पर गद्दी सज्जादानशी सूफी जव्वाद अहमदशाह से देश के विभिन्न प्रदेशों से आए जयरीनों ने कदमपोशी कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में दिलनवाज, मनोज मांडी, इकरामूदीन, कमालूदीन, फाखर अनवर, भगवत सरदार, सरपंच राजू, इकबाल, उस्मान आदि का सहयोग रहा।
कव्वालों ने समां बांधा
कार्यक्रम में कलियर शरीफ रुड़की और दिल्ली से आए कव्वालों ने सूफी गायकी और भजन पेश कर साधु संत तथा मौलाना का दिल जीत लिया। कव्वाली सुनकर दूरदराज से आए सैकड़ों श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। कलियर शरीफ से आए कव्वाल गुलाम हुसैन साबरी और हैदर साबरी कव्वाल ने अपने फन के कमाल से वाहवाही लूटी।

बिहारगढ़ में बाबा पीर खुशहाल मियां चिल्लागाह पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते अतिथि।- फोटो : KHATAULI
विज्ञापन