{"_id":"6295090e99d67f5d783a1694","slug":"celebrated-the-birth-of-lord-shantinath-tapas-and-moksha-kalyanak-festival-muzaffarnagar-news-mrt590840127","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध डीजल पट्रोल बचने वालों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध डीजल पट्रोल बचने वालों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
अवैध डीजल पेट्रोल बचने वालों पर मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर, खतौली। पूर्ति विभाग की टीम ने अवैध रूप से डीजल पेट्रोल बचने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया हुआ है। टीम ने अवैध डीजल और पट्रोल बेचने वाले आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की है। जिसको लेकर कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।
पेट्रोल पंपों को चुना लगाने के लिए देहात क्षेत्रों में पेटी डीलर के नाम पर डीजल पेट्रोल की दुकानें अवैध रूप से संचालित है। पहले इन्होंने डीजल की मशीन तक लगा रखी थी, लेकिन अधिकारियों की सख्ती के चलते मशीनें उतार कर भूमिगत हो गए थे। लेकिन फिर से काला बाजारी करने वाले लोगों ने काम शुरू कर दिया है। पूर्ति विभाग की टीम ने फहीमपुर खुर्द के निकट अवैध रूप से डीजल व पेट्रोल बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पूर्ति विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए वहां से डीजल और पेट्रोल पकड़ा। टीम ने सेल्समैन सुभाषचंद निवासी जसौला सहित जमीन स्वामी तथा कारोबार करने वाले स्वामी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करा दिया है।
पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि अवैध डीजल पेट्रोल बचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। डीएम के आदेश के बाद आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया है।