फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car U-turn on the highway, driver killed

हाईवे पर कार पलटी, चालक की मौत

Fri, 13 May 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 13 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Car U-turn on the highway, driver killed
हाईवे पर पलटने के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
एनएच-58 पर बुढ़ाना अंडरपास के पास अनियंत्रित होकर अल्टो कार लोहे की रेलिंग से टकराकर पलट गई। जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के थाना कनखल क्षेत्र के गांव जगदीशपुर निवासी रजत पुत्र भगवानदास, विक्रांत पुत्र मामराज, शाहनवाज पुत्र अफजाल, अंकुर व ऋषभ अल्टो कार से शुक्रवार शाम मेरठ जा रहे थे।
विज्ञापन


ऋषभ कार चला रहा था। नेशनल हाइवे पर बुढ़ाना अंडरपास के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग से टकरा गई। रेलिंग से टकरा कर कार हवा में उछली और नीचे गिरकर पलट गई। जिसमें चालक ऋषभ (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रजत, शाहनावाज, विक्रांत व अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंकर की टक्कर से वृद्ध की मौत  
एनएच-58 पर बरला के पास टैंकर की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर टैंकर कब्जे में लिया। छपार थानाक्षेत्र अंतर्गत कुतुबपुर गांव के निवासी फूल सिंह (65) बैंक जा रहे थे। बरला के पास हाईवे पार कर रहे थे। इस दौरान मुजफ्फरनगर की तरफ से आए टैंकर ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।


सूचना पर पुलिस पहुंच गई और टैंकर चालक को गिरफ्तार कर वाहन भी कब्जे में लिया। आरोपी ने खुद को रियाज निवासी अमेठी बताया। मृतक के भाई धर्मपाल ने चालक के विरुद्ध तहरीर दी। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed