फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Canter Swami murdered after looting

लूटपाट के बाद कैंटर स्वामी की हत्या

Mon, 18 Nov 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Canter Swami murdered after looting
लूटपाट के बाद कैंटर स्वामी की हत्या
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। बदमाशों ने अमरोहा निवासी कैंटर स्वामी की लूटपाट के बाद बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी। बदमाशों ने शव को उसके ही कैंटर में खाली प्लास्टिक की कैरट के नीचे छिपा दिया। बदमाश शनिवार रात को कैंटर को लावारिस हालत में जानसठ तिराहे के पास खड़ा करके फरार हो गए। पुलिस ने रात में ही लावारिस हालत में खड़े कैंटर को ले जाकर मंडी में खड़ा कर दिया था। उस वक्त पुलिस को भी नहीं पता चला कि कैंटर में शव है। रविवार को पुलिस ने शव को बरामद कर लिया।
जिला अमरोहा के थाना डिडौली क्षेत्र के गांव नीलखेड़ी निवासी पूर्व ग्राम प्रधान नसरुर के पुत्र 28 वर्षीय जावेद ने भाड़े पर सामान ढोने के लिए कैंटर खरीद रखा है। जावेद खुद ही कैंटर चलाता था। पुलिस के मुताबिक 15 नवंबर को जावेद अपने कैंटर में कैरट में टमाटर भरकर मुजफ्फरनगर की कूकड़ा मंडी में बेचने के लिए अमरोहा से चला था। उसी दिन जावेद कूकड़ा मंडी में टमाटर बेचकर कैंटर लेकर निकल गया था। जावेद घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश प्रारंभ कर दी। कूकडा मंडी में पता चला कि जावेद टमाटर बेचकर जा चुका है। परिजन उसकी तलाश करने में लगे रहे। उधर, बदमाशों ने नगदी लूटने के बाद जावेद की हत्या कर दी और शव को उसी के कैंटर में रखी कैरट के नीचे छिपा दिया। शनिवार रात को बदमाश कैंटर को खतौली के जानसठ तिराहे के पास लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए। गश्त करते हुए पुलिस ने शनिवार रात को लावारिस हालत में कैंटर को खड़ा पाया। पुलिस ने कैंटर को ले जाकर नवीन मंडी में खड़ा कर दिया। उस वक्त भी पुलिस को आभास तक नहीं हो सका कि मालिक का शव कैंटर में छिपाया गया है। रविवार सुबह नवीन मंडी में खड़े कैंटर के पीछे बंदर उछलकूद करने लगा। साथ ही कैरट से दुर्गंध आने लगी। इस पर पुलिस को आभास हुआ कि कैंटर के अंदर कुछ है। पुलिस ने कैरट को हटाकर देखा तो, अंदर शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो कैंटर में मिले आईडी और अन्य कागजातों के आधार पर मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन खतौली पहुंचे। परिजनों ने शव की पहचान जावेद के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई जुबेर ने अज्ञात में बदमाशों द्वारा हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाली
कैंटर मालिक जावेद के हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस जानसठ तिराहे के पास व्यापारियों की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाली। पुलिस को शक है कि जानसठ तिराहे पर लावारिस हालत में कैंटर को खड़े करने वाले हत्याभियुक्तों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में जरूर कैद हुई होगी। पुलिस ने रविवार दोपहर जानसठ तिराहे के आसपास व्यापारियों की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वारदात में कई बदमाश हो सकते हैं शामिल
अमरोहा के रहने वाले कैंटर मालिक जावेद से लूटपाट करने के बाद गला घोंटकर हत्या करने वाले बदमाशों की संख्या कम से कम छह जरूर रही होगी। कैंटर को छोड़कर फरार होने वाले बदमाशों का मकसद सिर्फ चालक से नकदी लूटना था। इसलिए बदमाशों ने सिर्फ नकदी ही लूटी।
--------
-एक लाख रुपये की नकदी की लूट की आशंका
परिजनों के मुताबिक जावेद जिस ठेकेदार का टमाटर भरकर मुजफ्फरनगर कूकड़ा मंडी में आया था। उस ठेकेदार ने हजारों रुपयों की नकदी जावेद को दी थी। इसके अलावा मंडी में टमाटर की बिक्री के भी रुपये जावेद के पास ही थे। परिजनों के मुताबिक जावेद के पास संभवत: एक लाख रुपये की नकदी थी। बदमाशों ने एक लाख रुपये की नकदी लूटकर ही जावेद की हत्या कर दी।

-----
कैंटर के पीछे लदी खाली प्लास्टिक की कैरट के नीचे से अमरोहा निवासी जावेद का शव बरामद हुआ है। जावेद की गला दबाकर हत्या की गई है। मृतक के भाई जुबेर की ओर से हत्या का मुकदमा दर्जकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
संतोष कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर, थाना खतौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed