फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   By posing as Chief Minister's fake OSD, settlement officer threatened consolidation

Muzaffarnagar News: मुख्यमंत्री के फर्जी ओएसडी बनकर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को धमकाया

Wed, 02 Aug 2023 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
By posing as Chief Minister's fake OSD, settlement officer threatened consolidation
मामले में सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को मुख्यमंत्री का फर्जी ओएसडी बनकर एक युवक ने धमकी दी है। आरोप है कि युवक अपने परिचित किसान की इच्छानुसार जमीन संबंधी काम कराने का दबाव बना रहा था। मामले में सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया हैं।
बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी राकेश कुमार ने थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि दो दिन पहले शाम चार बजे अपने कार्यालय में थे। तभी उनके मोबाइल पर कॉल आई। काॅल करने वाले ने खुद को उप्र के मुख्यमंत्री का ओएसडी राज सिंह रावत बताया। कहा कि गांव सादपुर में चकबंदी चल रही हैं। वहां पूर्व प्रधान की जमीन है। पूर्व प्रधान जेल में निरुद्ध हैं। चकबंदी में हवाई चक बनाने के कारण उनके परिवार ने राष्ट्रपति से सपरिवार इच्छा मृत्यु की मांग की हैं।
विज्ञापन

ओएसडी ने किसान की इच्छानुसार चक प्रदिष्ट न करने की दशा में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी और उनके कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने की धमकी दी। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने मामले की जांच कराई तो पता चला कि काॅल करने वाला फर्जी ओएसडी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदोबस्त चकबंदी अधिकार ने कहा कि फर्जी ओएसडी से हुई बात की रिकार्डिंग उनके मोबाइल में सुरक्षित हैं। थाना सिविल लाइन पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed