फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Businessman dies from Corona, 69 patients including ARTO found infected

कोरोना से व्यापारी की मौत, एआरटीओ समेत 69 मरीज संक्रमित मिले

Thu, 03 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Businessman dies from Corona, 69 patients including ARTO found infected
बेगराजपुर में कोविड अस्पताल का निरीक्षण करती डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोरोना से व्यापारी की मौत, एआरटीओ समेत 69 मरीज संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमित एक व्यापारी की नोएडा में मौत हो गई। एआरटीओ विनीत मिश्रा भी कोरोना संक्रमित आए हैं। एआरटीओ कार्यालय दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। ईओ के संक्रमित होने पर बुधवार को नगर पालिका कार्यालय भी बंद रहा। डाकघर में चार कर्मचारी पॉजिटिव आने पर मुख्य डाकघर भी दो दिनों के लिए बंद है। बुधवार को 69 नए केस मिले हैं, जिनमें पुलिस कंट्रोल रूम का एक सब इंस्पेक्टर भी शामिल है।
नई मंडी के जैन मिलन विहार निवासी एक व्यापारी 14 दिनों से कोरोना से पीड़ित थे। उनको नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर बुधवार को उनकी मौत हो गई। हालांकि अभी इस संबंध में सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने जानकारी होने से इंकार किया है। उधर, एआरटीओ प्रशासन विनीत मिश्रा की तबीयत कई दिनों से ठीक नहीं थी। जांच कराने पर वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्हें होम आइसोलेट किया गया। एआरटीओ दफ्तर दो दिन के लिए बंद कर दिया गया। बुधवार को नगर पालिका कार्यालय और मुख्य डाकघर भी बंद रहे। तीनों दफ्तरों को सैनिटाइज कराया गया। कर्मचारियों की भी जांच कराई गई।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि बुधवार को जांच के दौरान 69 नए केस मिले हैं। शहर कोतवाली में एक, गांधी कालोनी में पांच, भरतिया कालोनी में दो, रामपुर तिराहे पर तीन, पटेल नगर में तीन, गंगारामपुरा में दो, गीतापुर में दो, आर्यपुरी में दो, द्वारिकापुरी में दो मरीज मिले हैं। आबकारी, नई मंडी, साउथ सिविल लाइन, अवध विहार के अलावा पुलिस कंट्रोल रूम में सब इंस्पेक्टर भी कोरोना पॉजिटिव मिले है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 49 मरीज ठीक हुए। अब तक 2270 केस मिले हैं, जिनमें से अब 740 एक्टिव केस है। 1502 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने किया कोविड अस्पताल का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। बढ़ रहे कोरोना मरीजों को लेकर डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बुधवार को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में बने कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने वेव के माध्यम से मरीजों से भी यहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम वित्त आलोक कुमार, सीएमओ डॉ प्रवीण चौपड़ा भी मौजूद रहे। बाद में डीएम ने सदर तहसील का भी निरीक्षण किया।

महावीर चौक स्थित कोरोना जांच केंद्र पर जांच के लिए खडे़ लोग।

महावीर चौक स्थित कोरोना जांच केंद्र पर जांच के लिए खडे़ लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

कोरोना संक्रमण के चलते बंद किया गया नगरपालिका कार्यालय।

कोरोना संक्रमण के चलते बंद किया गया नगरपालिका कार्यालय।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

कोविड-19 के  सक्रमण के चलते बंद हुआ प्रधान डाकघर।

कोविड-19 के सक्रमण के चलते बंद हुआ प्रधान डाकघर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed