फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Buses will be sued for not taking fitness certificate in three days

सभी बस तीन दिन में लें फिटनेस प्रमाण पत्र, अब होगा मुकदमा दर्ज

Sun, 29 May 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Buses will be sued for not taking fitness certificate in three days
राना पब्लिक स्कूल में वाहनों की जांच करते परिवहन अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जनपद के स्कूूली बच्चों के जीवन से खिलवाड़ कर रही अनफिट स्कूली बसों पर अब एसएसपी अभिषेक यादव ने नजरें तिरछी की है। उन्हें चेतावनी दी कि जिन बसों के संचालकों ने अभी तक परिवहन विभाग से फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं लिया है, वह तीन दिन में प्रमाण पत्र ले लें और उसे बस के शीशे पर भी चस्पा करें। अन्यथा अब मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक 177 बसों ने ही प्रमाण पत्र लिया है।
विज्ञापन

पिछले दस दिनों से स्कूली वाहनों की फिटनेस का अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन विभाग व पुलिस टीम संयुक्त रुप से स्कूूलों में पहुंच कर वाहनों की फिटनेस जांच कर रही है। रोजाना ही बसों में कमी सामने आ रही है। इस टीम की कार्रवाई के बाद अभी तक परिवहन विभाग से 177 बसों ने फिटनेस प्रमाण पत्र लिया है। जबकि जिले भर की कुल 814 स्कूली बसों को यह प्रमाण पत्र लेना है। एसएसपी अभिषेक यादव ने शिथिल कार्रवाई पर शनिवार को नाराजगी जताई है। उन्होंने थाना प्रभारियों की भी इस कार्रवाई के लिए जिम्मेदारी तय की है।
विज्ञापन

सूत्र बताते है कि थाना प्रभारियों को आदेश दिया है कि वह भी इस कार्रवाई में शामिल हो, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। स्कूली बसों के संचालकों से संपर्क करें। जिन वाहनों के पास फिटनेस प्रमाण पत्र हों, उन्हें बसों के मुख्य शीशे पर चस्पा कराएं, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। जिनके पास यह प्रमाण पत्र नहीं है, उन बसों को सड़क पर न चलने दें। सभी बसों के संचालकों को तीन दिन में यह प्रमाण पत्र परिवहन विभाग से प्राप्त करने होंगे। इसके बाद बस संचालकों पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राणा पब्लिक की पांच बस अनफिट
परिवहन विभाग के आरआई अनुराग वर्मा ने शनिवार को राणा पब्लिक स्कूल की बसों की जांच की। कुल छह बसों में पांच अनफिट मिली। उनके कागजात पूरे नहीं थे। उन्हें चेतावनी देते हुए कागजात सही कराने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed