BSP Candidate List: बसपा ने चार सीटों पर खोले पत्ते: बुढ़ाना और चरथावल में मुस्लिम उम्मीदवार, मुजफ्फरनगर, मीरापुर में बसपा ने उतारे नए चेहरे
बसपा जिलाध्यक्ष सतीश कुमार रवि ने बताया कि नेतृत्व ने चार प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस छोड़क र बसपा में शामिल हुए सलमान सईद को चरथावल से उम्मीदवार बनाया गया है।
विस्तार
बसपा जिलाध्यक्ष सतीश कुमार रवि ने बताया कि नेतृत्व ने चार प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस छोड़क र बसपा में शामिल हुए सलमान सईद को चरथावल से उम्मीदवार बनाया गया है। पुरकाजी सुरक्षित सीट से सुरेंद्र पाल सिंह एडवोकेट, सदर विधानसभा सीट से पुष्पांकर पाल और बुढ़ाना विधानसभा सीट से मूल रूप से बागपत के टीकरी के रहने वाले हाजी अनीस चौधरी को बुढ़ाना से उम्मीदवार बनाया गया है।
यह भी पढ़ें : तीन दिन में तीन मंत्रियों का इस्तीफा: अब आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी भी करेंगे साइकिल की सवारी
जल्द ही मीरापुर और खतौली सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। बुढ़ाना और चरथावल सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारे जाने से यहां चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन, सहारनपुर मंडल सेक्टर प्रभारी आशीर्वाद आर्य और सत्यप्रकाश ने कहा कि बसपा ने साफ छवि के उम्मीदवार मैदान में उतारे है।
दो चुनाव लड़ चुके सलमान सईद
अब तक कांग्रेस में रहे सलमान सईद दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। 2002 में मोरना सीट से चुनाव लड़े और इसके बाद 2016 में सदर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर उपचुनाव लड़े। दोनों बार ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
छह दशक से सियासत में सलमान का परिवार
पश्चिमी यूपी के सबसे पुराने कांग्रेस नेताओं में शामिल पूर्व मंत्री सईदुज्जमा के बेटे सलमान सईद बसपा में शामिल हो गए हैं। सलमान के दादा सईद मुर्तजा बीकेडी के टिकट पर 1969 में विधायक और 1977 में सांसद रहे। पिता सईदुज्जमां 1985 में मोरना से विधायक और 1999 में मुजफ्फरनगर से सांसद रहे थे।